CG Tourism and Wildlife Conservation : छत्तीसगढ़ का ‘खजुराहो’ भोरमदेव में शुरू किया जाएगा जंगल सफारी…वन विभाग ने पूरी की तैयारियाँ
रायपुर, 05 फरवरी। CG Tourism and Wildlife Conservation : वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ का पर्यटन एवं वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र एक नई दिशा की ओर अग्रसर है। कबीरधाम जिले में स्थित ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण भोरमदेव अभ्यारण्य में शीघ्र ही पर्यटकों के लिए जंगल सफारी प्रारंभ की जा रही है। इस पहल से राज्य में ईको-टूरिज्म को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ वन्यजीव संरक्षण के प्रति जनजागरूकता भी बढ़ेगी।
राज्य खबर

