spot_img
Sunday, June 29, 2025

Bigg Boss 13 Fame Shefali Jariwala Passes Away : नहीं रहीं ‘कांटा लगा’ फेम शेफाली जरीवाला, कार्डियक अरेस्ट से हुआ निधन | उम्र...

Bigg Boss 13 Fame Shefali Jariwala Passes Away टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर मुंबई। ‘बिग बॉस 13’ फेम और 'कांटा लगा गर्ल'...

Latest Posts

Murder In Durg : पति को था पत्नी और पड़ोसी के बीच अवैध संबंध का शक, घर से बुलाकर ले गया खेत, फिर धारदार हथियार से कर दी हत्या

Murder In Durg

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में एक पति अपने पत्नी के चरित्र शक में उसको मौत के घाट उतार दिया। उसका शक था की उसकी पत्नी और पडोसी का अवैध सम्बन्ध है। हत्या की यह घटना उतई थाना क्षेत्र के महकाकला की है।मृतक की पहचान संतु राम मारकंडे के 36 साल के बेटे कामेश्वर मार्कण्डेय के रूप में हुई है। वहीं हत्‍या का आरोप सुकालु राम कुर्रे के 36 साल के बेटे सुनील कुर्रे पर है, जिसे घटना के बाद उतई पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

READ MORE – CHHATTISGARH CONGRESS : कांग्रेस के 15 पूर्व विधायक जल्द ही कर सकते हैं BJP जॉइन, इनमें से कई बड़े नाम ऐसे जिनके काटे गए थे टिकट

एसडीओपी पाटन देवांश सिंह राठौर ने बताया कि घटना कल रात की है। मृतक कामेश्वर मार्कण्डेय पिता संतु राम मारकंडे उम्र 36 वर्ष निवासी दिल्ली भाटा महकाकला एवं आरोपी सुनील कुर्रे पिता सुकालु राम कुर्रे उम्र 36 साल निवासी दिल्ली भाटा महकाकला मृतक का पड़ोसी है।आरोपित सुनील पड़ोसी कामेश्वर को घर से बुलाकर खेत लेकर गया। वहां विवाद के बाद आरोपित ने कामेश्वर पर टांगिया से हमला कर दिया। इस हमले में कामेश्वर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

इस घटना के बाद आरोपी अभी पुलिस हिरासत में है।

सुनील ने टंगिया से कामेश्वर के गले में वार किया। बताया जा रहा है कि तीन चार बार वार किया। इसके बाद उसे खून से लथपथ उसके घर के पास लाकर छोड़ दिया। सूचना मिलते ही उतई थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित को हिरासत में ले लिया। पुलिस हत्‍या में मामले आरोपित से पूछताछ कर रही है।

READ MORE – RAMADAN 2024: रमजान में रोजा रहते हुए इन तरीकों से रखें अपने आपको फिट और हाइड्रेट

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.