Job fair 2026 : छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए अच्छी खबर…! 15 हजार से अधिक नौकरियों का मौका…दिए गए लिंक पर क्लिक करके पूरी प्रक्रिया को फॉलो करें

Job fair 2026 : छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए अच्छी खबर…! 15 हजार से अधिक नौकरियों का मौका…दिए गए लिंक पर क्लिक करके पूरी प्रक्रिया को फॉलो करें

रायपुर, 25 जनवरी। Job fair 2026 : छत्तीसगढ़ शासन के रोजगार विभाग द्वारा राज्य स्तरीय रोजगार मेला 2026 का आयोजन 29, 30 एवं 31 जनवरी 2026 को किया जा रहा है। यह तीन दिवसीय रोजगार मेला शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज (GEC), सेजबहार, रायपुर में आयोजित होगा।

रोजगार मेला प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक चलेगा। इसमें राज्यभर के युवाओं को निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार पाने का सुनहरा अवसर मिलेगा।

45 से अधिक कंपनियां, 15 हजार से ज्यादा पद

रोजगार विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मेले में 45 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी, जिनके माध्यम से 15,000 से अधिक रोजगार अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। भर्ती प्रक्रिया आईटी, मैन्युफैक्चरिंग, बैंकिंग, बीमा, सेल्स, सोलर और सर्विस सेक्टर में की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता

इस रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग एवं स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।

ऑनलाइन पंजीयन अनिवार्य

रोजगार मेले में भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीयन अनिवार्य किया गया है। अभ्यर्थी erojgar.cg.gov.in वेबसाइट अथवा छत्तीसगढ़ रोजगार मोबाइल ऐप के माध्यम से पंजीयन कर सकते हैं।

आवश्यक दस्तावेज

अभ्यर्थियों को रोजगार मेले में उपस्थित होते समय, एडमिट कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रोजगार पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा।

भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क

रोजगार विभाग ने स्पष्ट किया है कि रोजगार मेले में भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क रहेगी। किसी भी प्रकार की फीस नहीं ली जाएगी। साथ ही, जिला एवं दिनांक-वार उपस्थिति निर्धारित की गई है।

छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य के युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाएं और रोजगार प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ाएं।

Career