Income Tax Raid : बिलासपुर में सड़क ठेकेदार के ठिकानों पर आयकर की दबिश…! दफ्तरों में मचा हड़कंप

Income Tax Raid : बिलासपुर में सड़क ठेकेदार के ठिकानों पर आयकर की दबिश…! दफ्तरों में मचा हड़कंप

बिलासपुर, 16 जनवरी। Income Tax Raid : बिलासपुर शहर के जाने-माने सड़क ठेकेदार से जुड़े ठिकानों पर शुक्रवार सुबह आयकर विभाग (Income Tax Raid) की बड़ी कार्रवाई शुरू हुई। बिलासपुर और इंदौर सहित अन्य स्थानों पर एक साथ दबिश दी गई है। बिलासपुर में पाराघाट टोल प्लाजा के दफ्तर में आयकर विभाग की टीम तीन गाड़ियों में पहुंची, जहां जांच की कार्रवाई जारी है।

मौके पर मौजूद आयकर अधिकारी फाइलों, कंप्यूटर रिकॉर्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रहे हैं। इसके साथ ही दफ्तर में कार्यरत कर्मचारियों से अलग-अलग पूछताछ की जा रही है, ताकि लेन-देन और वित्तीय रिकॉर्ड से जुड़ी जानकारियां जुटाई जा सकें।

सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई आयकर से संबंधित मामलों की जांच के तहत की जा रही है। फिलहाल आयकर विभाग की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि जांच किन बिंदुओं पर केंद्रित है। कार्रवाई के दौरान दफ्तर में आने-जाने पर सख्त नियंत्रण रखा गया है। आयकर विभाग की यह कार्रवाई अभी जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी, वहीं माना जा रहा है कि आने वाले समय में इस मामले से जुड़े और भी अहम खुलासे सामने आ सकते हैं।

राज्य खबर