KOTA CURRENT ACCIDENT
कोटा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर राजस्थान के कोटा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां शिव बारात निकालते समय करंट की चपेट में आने से 14 बच्चे बुरी से तरह झुलस गए। यह घटना कुन्हाड़ी थर्मल चौराहे के पास दोपहर करीब 12:30 बजे हुई जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया।
तुरंत सभी घायल बच्चों को कोटा के एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां डॉक्टर्स उनका इलाज कर रहे हैं। घायलों का हालचाल जानने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी अस्पताल पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि यात्रा में कई बच्चे धार्मिक झंडा लेकर चल रहे थे। इसी दौरान झंडा हाईटेंशन लाइन से टच हो गया। जहां से शिव बारात गुजर रही थी, वहां पानी भी फैला हुआ था। इस कारण करंट तेजी से फैला और कई बच्चे इसकी चपेट में आ गए।
READ MORE – JABALPUR NEWS : चार तेंदुओं की चहलकदमी से खमरिया क्षेत्र में मचा हड़कंप, वायरल हुआ वीडियो
KOTA CURRENT ACCIDENT
फिलहाल अभी 14 बच्चों के घायल होने की खबर आयी है, लेकिन यह संख्या बढ़ भी सकती है। जैसे ही करंट लगने की घटना हुई गुस्साए परिजनों ने आयोजकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उनकी पिटाई कर डाली। दरअसल, हर साल काली बस्ती में मोहल्ले के लोगों की ओर से शिव बारात का आयोजन किया जाता है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कई बच्चे अकेले ही पहुंच गए थे।