BJP Leader in Raipur : भाजपा नेता गौरीशंकर श्रीवास की पार्क की गई कार से बड़ी चोरी…! दीपावली गिफ्ट सहित DVR और दस्तावेज़ लेकर हुए फरार…यहां देखें Video
रायपुर, 21 अक्टूबर। BJP Leader in Raipur : राजधानी के वीआईपी एरिया शंकर नगर स्थित वीआईपी स्टेट में बीती रात चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। भाजपा नेता गौरीशंकर श्रीवास के घर के बाहर खड़ी कार को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया और कार का शीशा तोड़कर दीपावली गिफ्ट पैक, महत्वपूर्ण दस्तावेज़ और DVR कैमरा चुरा ले गए।
इस वारदात के बाद न केवल इलाके में दहशत का माहौल है, बल्कि शहर की कानून-व्यवस्था और पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
National

