MS Plates Thief : तिल्दा नेवरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई…! रेलवे अंडरपास से चोरी…2 गिरफ्तार यहां देखें Video
रायपुर, 11 अक्टूबर। MS Plates Thief : थाना तिल्दा नेवरा क्षेत्र के ग्राम खपरीकला में निर्माणाधीन रेलवे अंडर पासिंग से एम.एस. प्लेट चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई एम.एस. प्लेट और घटना में प्रयुक्त चारपहिया वाहन समेत कुल ₹3,10,000 की संपत्ति जब्त की गई है।
प्रार्थी रामेश्वर आडिल, निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, कोहका (थाना तिल्दा नेवरा), जो स्वास्तिक ग्रुप रायपुर में साइट इंजीनियर हैं, ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 8 अक्टूबर 2025 की सुबह लगभग 4 बजे चौकीदार गोविंद निषाद ने उन्हें सूचना दी कि कुछ अज्ञात व्यक्ति खपरीकला रेलवे अंडरपास निर्माण स्थल से 8 एम.एम. की एम.एस. प्लेट को गैस कटर से काटकर चोरी कर ले गए हैं।
इस सूचना के आधार पर थाना तिल्दा नेवरा में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 452/25 धारा 303(2), 3(5) बी.एन.एस. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।
क्राइम न्यूज

