IIIT का छात्र AI टूल्स से 2 दर्जन से अधिक लड़कियों की बनाई अश्लील तस्वीरें…क्यों-कहां और कितना इस्तेमाल हुआ…जांच कर रही है पुलिस…Video
रायपुर, 10 अक्टूबर। IIIT (डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अंतर्राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान), नवा रायपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। संस्थान के एक छात्र द्वारा एआई (AI) टूल्स का दुरुपयोग कर संस्थान की छात्राओं की आपत्तिजनक और झूठी फोटो तैयार की गईं। इस घटना ने न केवल छात्राओं और उनके परिवारों को मानसिक और सामाजिक क्षति पहुंचाई है, बल्कि संस्थान की प्रतिष्ठा को भी गहरा आघात दिया है।
क्राइम न्यूज

