Big Twist in Loot : विक्टिम राहुल गोयल ही निकला आरोपी…! रायपुर में हुई 86 किलो चांदी लूट की कहानी में बड़ा ट्विस्ट
रायपुर, 05 अक्टूबर। Big Twist in Loot : रायपुर में शनिवार को हुई 86 किलो चांदी की लूट की कहानी ने बड़ा मोड़ ले लिया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि यह कोई लूट नहीं, बल्कि खुद व्यापारी की रची हुई एक साजिश थी। सराफा कारोबारी राहुल गोयल ने ही जुए में भारी रकम हारने के बाद इस झूठी लूट की कहानी गढ़ी थी ताकि उधारी के पैसे चुकाने से बचा जा सके।
Breaking News क्राइम न्यूज

