Strike is Over : बड़ी राहतभरी खबर…! छत्तीसगढ़ में NHM कर्मियों की हड़ताल खत्म…सरकार ने मानी ये 4 बड़ी मांगें

Strike is Over : बड़ी राहतभरी खबर…! छत्तीसगढ़ में NHM कर्मियों की हड़ताल खत्म…सरकार ने मानी ये 4 बड़ी मांगें

रायपुर, 20 सितंबर। Strike is Over : छत्तीसगढ़ से इस समय की बड़ी राहतभरी खबर सामने आई है। प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मियों की लंबी चली आ रही हड़ताल आखिरकार खत्म हो गई है। शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के साथ हुई बैठक में सरकार ने कर्मियों की चार प्रमुख मांगों को स्वीकार कर लिया, जिसके बाद कर्मियों ने हड़ताल वापस लेने की घोषणा की है।

ये 4 प्रमुख मांगें मानी गईं

  1. 5% वेतन वृद्धि – जुलाई 2023 से लागू होगी।
  2. 30 दिन का वैतनिक अवकाश (Paid Leave)- अब सभी NHM कर्मियों को मिलेगा।
  3. वार्षिक मूल्यांकन में पारदर्शिता- मूल्यांकन प्रणाली को पारदर्शी बनाने का फैसला।
  4. 5 लाख रुपये तक कैशलेस चिकित्सा बीमा- सभी कर्मियों को मिलेगा लाभ।

लंबित मांगों पर बनी समिति

बैठक में यह भी निर्णय हुआ कि ग्रेड पे निर्धारण, अनुकंपा नियुक्ति, और स्थानांतरण नीति जैसी लंबित मांगों पर विचार के लिए एक उच्च स्तरीय समिति गठित की जाएगी। यह समिति तीन महीने में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी, जिसके आधार पर आगे का निर्णय लिया जाएगा।

हड़ताल से चरमराई थीं स्वास्थ्य सेवाएं

कई दिनों से NHM कर्मी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर थे, जिससे प्रदेश के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में सेवाएं प्रभावित हो रही थीं। मरीजों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सरकार पर भी दबाव लगातार बढ़ रहा था कि जल्द से जल्द स्वास्थ्य सेवाएं सामान्य की जाएं।

कर्मियों ने जताया संतोष

सरकार की ओर से सकारात्मक कदम उठाए जाने के बाद NHM कर्मियों ने आंदोलन खत्म करने की घोषणा की और शनिवार से सभी कर्मी अपने-अपने कार्यस्थलों पर लौट आएंगे। इससे स्वास्थ्य सेवाएं फिर से पूरी तरह बहाल हो जाएंगी।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि, सरकार हमेशा से स्वास्थ्यकर्मियों के हितों के लिए प्रतिबद्ध रही है। अधिकांश जायज मांगों को मान लिया गया है और शेष पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। इस निर्णय से स्वास्थ्य विभाग को राहत मिली है और मरीजों को भी अब राहत की उम्मीद है।

Breaking News राज्य खबर