रायपुर, 19 सितंबर। Big Transfer : छत्तीसगढ़ शासन ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में एक बार फिर बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार, विभाग के 267 अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला किया गया है। यह आदेश मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से जारी हुआ है।
यह फेरबदल प्रशासनिक आवश्यकता, सेवा संतुलन और कार्यदक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है। जिन अधिकारियों-कर्मचारियों का तबादला हुआ है, उन्हें तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
तबादला सूची में शामिल पद
- सहायक अधीक्षक
- उप अभियंता
- कार्यपालन अभियंता
- प्रभारी कार्यपालन अभियंता
- निरीक्षक
- सहायक लेखा अधिकारी
- वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक
- स्वच्छता निरीक्षक
- सहायक वर्ग-01
- सहायक ग्रेड-2
- सहायक वर्ग-2
सहित अन्य तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर कार्यरत कर्मचारी
यह सूची पूरे राज्य के नगरीय निकायों को प्रभावित करती है, जिसमें नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत के अंतर्गत पदस्थ अधिकारी शामिल हैं।

