Review Meeting : राजधानी रायपुर की यातायात व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार…! सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने ली PWD की समीक्षा बैठक…कई परियोजनाओं को मंजूरी

Review Meeting : राजधानी रायपुर की यातायात व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार…! सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने ली PWD की समीक्षा बैठक…कई परियोजनाओं को मंजूरी

रायपुर, 03 सितंबर। Review Meeting : राजधानी रायपुर की जर्जर सड़कों और अव्यवस्थित यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ और भविष्य के अनुकूल बनाने की दिशा में एक अहम पहल हुई है। सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने मंगलवार को रायपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत स्वीकृत, निर्माणाधीन और प्रस्तावित परियोजनाओं को लेकर लोक निर्माण विभाग (PWD) की समीक्षा बैठक ली।

इस बैठक में यातायात जाम, कनेक्टिविटी और सड़क सुरक्षा को लेकर गहन मंथन हुआ और कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सांसद अग्रवाल ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि रायपुर को एक स्मार्ट, सस्टेनेबल और सुरक्षित यातायात प्रणाली से जोड़ा जाए।

बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय

  • भगत सिंह चौक से तेलीबांधा फ्लाईओवर तक प्रस्तावित ओवरब्रिज को तेलीबांधा-जोरा ओवरब्रिज से जोड़ा जाएगा।
  • VIP रोड पर एंट्री-एग्जिट प्वाइंट की योजना बनाई जाएगी, जिससे ट्रैफिक का लोड संतुलित होगा।
  • फाफाडीह से त्रिमूर्ति नगर तक WRS होकर अंडरपास बनाया जाएगा।
  • तेलघानी नाका के पास नया अंडरपास बनेगा, जिससे रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म नंबर 7 तक आसान पहुंच सुनिश्चित होगी।
  • लाभांडी से सरोना और VIP रोड की सर्विस लेन चौड़ी की जाएगी।
  • भानपुरी–मोवा–कचना–जोरा तक नई सड़क निर्माण का प्रस्ताव तैयार होगा।
  • VIP रोड का चौड़ीकरण और श्रीराम मंदिर से एयरपोर्ट तक 10 मीटर चौड़ी सर्विस लेन तैयार होगी।
  • VIP रोड (श्रीराम मंदिर और मठपुरैना स्कूल के पास) फुट ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा।
  • अमलीडीह तालाब पर आर्च फ्लाईओवर ब्रिज से अमलीडीह को VIP रोड से सीधा जोड़ा जाएगा।
  • कालीबाड़ी, सिद्धार्थ चौक और पचपेड़ी नाका में फ्लाईओवर की योजना पर कार्य शुरू किया जाएगा।
  • सीपेट में निर्माण कार्य में तेजी लाने और दिसंबर 2025 तक सभी काम पूरा करने के निर्देश दिए गए।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल का बयान

“रायपुर अब तेजी से बढ़ती आबादी और ट्रैफिक लोड वाला शहर बन चुका है। अगर अभी से हम मजबूत यातायात संरचना नहीं बनाते, तो आने वाले समय में समस्याएं विकराल हो जाएंगी। हमारी सरकार की प्राथमिकता है, सुरक्षित, सुगम और आधुनिक रायपुर। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन से रायपुर शहर का सामाजिक, भौगोलिक और आर्थिक परिदृश्य बदलेगा। आम नागरिकों को बेहतर सड़कें, कम ट्रैफिक जाम और तेज आवाजाही का लाभ मिलेगा।

विशेषज्ञों की राय

शहरी विकास विशेषज्ञों का मानना है कि यह योजनाएं रायपुर को मेट्रो सिटी मॉडल की ओर ले जाएंगी। लगातार बढ़ते वाहनों और जनसंख्या को देखते हुए यह परिवर्तन समय की मांग है।

 

राज्य खबर