Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी को लेकर बाजारों में उमड़ी भक्तों की भीड़, इको-फ्रेंडली मूर्तियों की बढ़ी मांग

Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी को लेकर बाजारों में उमड़ी भक्तों की भीड़, इको-फ्रेंडली मूर्तियों की बढ़ी मांग


Ganesh Chaturthi 2025: रायपुर .गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर समेत पूरे देश में भक्तिभाव की लहर दौड़ पड़ी है। शहर के बाजारों में गणपति बप्पा की मूर्ति खरीदने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। घरों और मंदिरों को फूलों, रंगोली और दीपकों से सजाया जा रहा है। हर ओर भक्ति और उल्लास का माहौल है।

Ganesh Chaturthi 2025: पंडरी बाजार बना आकर्षण का केंद्र
रायपुर का पंडरी इलाका इस बार गणेश चतुर्थी की खरीदारी का मुख्य केंद्र बन गया है। यहाँ पगड़ी धारण किए हुए गणपति बप्पा की मूर्तियाँ और गौरी-गणेश की जोड़ियों को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। मूर्तिकारों के अनुसार, इस बार लोगों की आस्था ने हर आर्थिक चिंता को पीछे छोड़ दिया है।

इको-फ्रेंडली मूर्तियों की बढ़ती लोकप्रियता
Ganesh Chaturthi 2025: मूर्तिकारों ने बताया कि इस बार 251 रुपये से लेकर 13,000 रुपये तक की इको-फ्रेंडली मूर्तियाँ तैयार की गई हैं, जो मिट्टी से बनी हुई हैं और पर्यावरण के लिए पूरी तरह सुरक्षित हैं। अधिकतर मूर्तियाँ बिक चुकी हैं और अब दुकानों में सिर्फ कुछ ही प्रतिमाएँ शेष बची हैं। इसके बावजूद श्रद्धालु आखिरी समय में भी बप्पा को अपने घर ले जाने के लिए दुकानों का रुख कर रहे हैं।

बाजारों में व्यापारी वर्ग में भी उत्साह
सिर्फ भक्तजन ही नहीं, व्यापारी वर्ग में भी गणेश चतुर्थी को लेकर खासा उत्साह है। रायपुर के लगभग सभी प्रमुख बाजार इन दिनों रोशनी और रंग-बिरंगे सजावट से सराबोर हैं। खरीदारों की भीड़ और बढ़ती मांग ने स्थानीय व्यापारियों को भी उत्साहित कर दिया है।गणेश चतुर्थी का यह पर्व न केवल आस्था का प्रतीक बन गया है, बल्कि सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों में भी नई जान फूंक रहा है।

National