Mahadev Satta App : महादेव सट्टा ऐप में बड़ा अपडेट…! सौरभ चंद्राकर–रवि उप्पल ने गिरफ्तारी वारंट रद्द करने की लगाई याचिका…3 नवंबर को कोर्ट का फैसला…VIDEO

Mahadev Satta App : महादेव सट्टा ऐप में बड़ा अपडेट…! सौरभ चंद्राकर–रवि उप्पल ने गिरफ्तारी वारंट रद्द करने की लगाई याचिका…3 नवंबर को कोर्ट का फैसला…VIDEO

रायपुर, 23 अगस्त। Mahadev Satta App : महादेव सट्टा ऐप घोटाले में एक बार फिर बड़ी हलचल देखने को मिली है। मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल ने गिरफ्तारी वारंट रद्द कराने के लिए कोर्ट में याचिका दायर की है। दोनों आरोपियों ने कोर्ट के समक्ष पेश होकर तीन महीने के भीतर स्वयं भारत लौटने और पेश होने की पेशकश की है।

गिरफ्तारी से बचने की रणनीति?

देशभर में ऑनलाइन सट्टा और गेमिंग पर बैन के फैसले के बाद महादेव ऐप के नेटवर्क पर शिकंजा कसता जा रहा है। ऐसे में ED और अन्य जांच एजेंसियों के दबाव में आकर सौरभ और रवि ने यह कानूनी दांव चला है।

जानकारी के अनुसार, नों आरोपियों ने गिरफ्तारी वारंट को निरस्त करने के लिए रायपुर की ED स्पेशल कोर्ट में याचिका दाखिल की है। याचिका में कहा गया है कि वे तीन महीने के भीतर भारत लौटकर जांच में सहयोग देंगे। कोर्ट ने इस याचिका को सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है और अब 3 नवंबर 2025 को इस पर फैसला सुनाया जाएगा।

ED के शिकंजे में सौरभ चंद्राकर

गौरतलब है कि सौरभ चंद्राकर फिलहाल UAE में है और भारतीय एजेंसियां उसे एक्स्ट्राडिशन प्रक्रिया के तहत भारत लाने की कोशिश कर रही हैं। उस पर हवाला के ज़रिए करोड़ों की मनी लॉन्ड्रिंग, ऑनलाइन जुए का संचालन, और राजनीतिक व प्रशासनिक संरक्षण की आड़ में अवैध कमाई जैसे गंभीर आरोप हैं।

अगला अहम मोड़ 3 नवंबर

अब सारी निगाहें 3 नवंबर को ED की विशेष अदालत के फैसले पर टिकी हैं, जहां तय होगा कि, गिरफ्तारी वारंट को रद्द किया जाएगा या नहीं। भारत वापसी की कथित पेशकश को स्वीकारा जाएगा या नहीं। या फिर गिरफ्तारी के लिए इंटरपोल और एक्स्ट्राडिशन की प्रक्रिया तेज़ की जाएगी।

राज्य खबर