Raigarh Crime : भाजपा नेता पर गोली चलाने वाला आम आदमी पार्टी का नेता गिरफ्तार

Raigarh Crime : भाजपा नेता पर गोली चलाने वाला आम आदमी पार्टी का नेता गिरफ्तार

Raigarh Crime

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में आम आदमी पार्टी (आप) नेता अमर अग्रवाल ने भाजपा नेता एवं विश्व हिंदू परिषद के संयोजक को सोमवार को गोली मरने वाले फरार आरोपी को एसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने दिल्ली भागने से पहले पकड़ लिया। रायगढ़ जिले के खरसिया नगर पंचायत ग्राम में आने वाले संजय नगर में आम आदमी पार्टी के नेता व विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अमर अग्रवाल ने सोमवार को एक युवक पर एयरगन से तीन गोलियां चला दी थी।

गोलियां चलाने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। दिनदहाड़े हुए गोली कांड से आसपास के क्षेत्र में दहसत फैल गई थी। बताया जा रहा है ​कि गोलीकांड जमीन विवाद के चलते हुआ। क्षेत्र के पटवारी और आरआई के मौके पर मौजूद होने की भी बात सामने आई है।

Raigarh Crime

मिली जानकारी अनुसार आम आदमी पार्टी के नेता एवं पूर्व विधानसभा उम्मीदवार अमर अग्रवाल का संजय नगर में स्थित जमीन को लेकर विवाद गोपाल मिरी से विवाद था। बताया जा रहा है कि सरकारी जमीन में निर्माण को लेकर गेट लगाकर कब्जा किया जा रहा था। इस जमीन को लेकर आपसी विवाद बहुत बढ़ गया और अमर अग्रवाल ने गुस्से में आकर एयरगन से गोपाल मिरी पर एक के बाद एक तीन गोलियां चला दी।

Also Read – RAM LALLA DARSHAN SPECIAL YOJANA : श्रीराम लला दर्शन योजना के तहत करेंगे अयोध्या धाम दर्शन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हरी झंडी दिखाकर ट्रेन करेंगे रवाना

इससे गोपाल मिरी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल गोपाल गिरी को खरसिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। गोली चलाने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था और दिल्ली भागने के फ़िराक में था। जिसे एसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने उसे पकड़ कर हिरासत में लिया।

Breaking News News and Politics राज्य खबर