Grand Kanwar Yatra : 3 अगस्त को निकलेगी भव्य कांवर यात्रा…! अग्रवाल सभा कर रही है भव्य तैयारी…श्रद्धालुओं में उत्साह

Grand Kanwar Yatra : 3 अगस्त को निकलेगी भव्य कांवर यात्रा…! अग्रवाल सभा कर रही है भव्य तैयारी…श्रद्धालुओं में उत्साह

रायपुर, 31 जुलाई। Grand Kanwar Yatra : अग्रवाल सभा एवं अग्रवाल युवा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में इस वर्ष भी वार्षिक काँवर यात्रा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक यात्रा रविवार, 3 अगस्त 2025 को प्रातः 7:00 बजेचिंताहरण हनुमान मंदिर, चौबे कॉलोनी से प्रारंभ होकर श्री हटकेश्वरनाथ महादेव घाट तक निकाली जाएगी।

श्रद्धालुओं से की गई समय पर पहुँचने की अपील

अग्रवाल सभा के अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने बताया कि इस पावन यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु काँवर लेकर भाग लेंगे। यात्रा पूरी तरह निःशुल्क होगी, और सभी श्रद्धालुओं से समय पर उपस्थिति की अपील की गई है।

यात्रा की तैयारी में समाज सक्रिय

अग्रवाल युवा मंडल के अध्यक्ष राम अग्रवाल ने जानकारी दी कि यात्रा के सफल संचालन हेतु समाज के कई सदस्य दिन-रात जुटे हुए हैं। प्रमुख सदस्यों में हरीश केडिया, पंकज अग्रवाल, विकास अग्रवाल, अमर अग्रवाल और सौरभ झुनझुनवाला का विशेष योगदान है। इच्छुक श्रद्धालु इनसे संपर्क कर यात्रा संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

प्रसादी की विशेष व्यवस्था

प्रचार-प्रसार प्रभारी आयुष मुरारका ने बताया कि इस अवसर पर अग्रवाल सभा भाटागांव मोहल्ला समिति द्वारा सभी काँवरियों के लिए प्रसादी की विशेष व्यवस्था की गई है, जिससे यह धार्मिक आयोजन और भी सौहार्दपूर्ण और सुव्यवस्थित बनेगा।

शहरवासियों से सहभागिता की अपील

आयोजकों ने रायपुर शहरवासियों से अपील की है कि वे इस पवित्र आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनें और भगवान शिव की कृपा प्राप्त करें।

 

राज्य खबर