Tomar Brothers : फरार तोमर बंधुओं के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर…! पुलिस और निगम की संयुक्त कार्रवाई

Tomar Brothers : फरार तोमर बंधुओं के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर…! पुलिस और निगम की संयुक्त कार्रवाई

Tomar Brothers : फरार तोमर बंधुओं के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर...! पुलिस और निगम की संयुक्त कार्रवाई
Tomar Brothers : फरार तोमर बंधुओं के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर…! पुलिस और निगम की संयुक्त कार्रवाई

रायपुर, 27 जुलाई। Tomar Brothers : राजधानी रायपुर में लंबे समय से फरार चल रहे सूदखोर और हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं पर प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए बड़ा एक्शन लिया है। आज सुबह नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने भारी पुलिस बल के साथ भाठागांव स्थित तोमर बंधुओं के अवैध कार्यालय पर बुलडोजर चलाया। कार्रवाई के दौरान ऑफिस को ढहा दिया गया, जिसे बिना नक्शे और अनुमति के अवैध रूप से निर्मित किया गया था।

Raid on deputy Ranger House : ओडिशा में वन विभाग के डिप्टी रेंजर के घर विजिलेंस का छापा…! 6 करोड़ की अवैध संपत्ति का भंडाफोड़

Tomar Brothers : वीरेंद्र और रोहित तोमर पर मारपीट, अवैध हथियार रखने और सूदखोरी जैसे गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों पिछले दो महीनों से फरार हैं और पुलिस को चकमा देकर भूमिगत हो गए हैं। उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों भाइयों के नेपाल भागने की आशंका है। उनका पासपोर्ट भी गायब है, जिससे उनके ठिकानों का पता लगाने में और कठिनाई हो रही है।

Tomar Brothers : फरार तोमर बंधुओं के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर...! पुलिस और निगम की संयुक्त कार्रवाई
Tomar Brothers : फरार तोमर बंधुओं के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर…! पुलिस और निगम की संयुक्त कार्रवाई

कोर्ट ने घोषित किया है फरार

Tomar Brothers : कोर्ट द्वारा फरार घोषित किए गए तोमर बंधुओं पर इनाम भी घोषित किया गया है। अब तक उनके सात से अधिक रिश्तेदारों और करीबियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रशासन उनकी संपत्ति की कुर्की की तैयारी में है।

Tomar Brothers : जांच में खुलासा हुआ है कि तोमर बंधुओं ने ब्याज के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये की वसूली की है। जबरन वसूली के बाद कर्जदारों की संपत्तियां अपने नाम या कर्मचारियों के नाम पर रजिस्ट्री करवा ली गईं। इन कर्मचारियों के बैंक खातों में भी बड़ी रकम का ट्रांजैक्शन सामने आया है। लेकिन अब इनमें से अधिकांश कर्मचारी गायब हैं। पुलिस के अनुसार, जिन 35 लोगों के नाम सामने आए हैं, उनमें से 25 लापता हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग दूसरे राज्यों से हैं, जिससे उनकी गिरफ्तारी और पूछताछ मुश्किल होती जा रही है।

Tomar Brothers : फरार तोमर बंधुओं के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर...! पुलिस और निगम की संयुक्त कार्रवाई
Tomar Brothers : फरार तोमर बंधुओं के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर…! पुलिस और निगम की संयुक्त कार्रवाई

संपत्ति और बैंक खातों की हो रही छानबीन

Tomar Brothers : पुलिस और आर्थिक अपराध शाखा अब इन सभी संदिग्ध खातों और संपत्तियों की जांच कर रही है। प्रशासनिक स्तर पर भी नगर निगम द्वारा अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई तेज कर दी गई है। आने वाले दिनों में अन्य अवैध परिसरों पर भी बुलडोजर चलाया जा सकता है।

नगर निगम की इस कार्रवाई को तोमर बंधुओं के खिलाफ (Tomar Brothers) अब तक की सबसे बड़ी प्रशासनिक कार्यवाही माना जा रहा है। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि किसी को इन आरोपियों के बारे में कोई जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।

 

Breaking News राज्य खबर