Bijapur IED Blast : बीजापुर में नक्सलियों की प्रेशर IED की चपेट में आया ग्रामीण, Jagdalpur मेडिकल कॉलेज में भर्ती

Bijapur IED Blast : बीजापुर में नक्सलियों की प्रेशर IED की चपेट में आया ग्रामीण, Jagdalpur मेडिकल कॉलेज में भर्ती

Bijapur IED Blast

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा जंगल में बिछाई गई प्रेशर IED की चपेट में आने से एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना मद्देड़ थाना क्षेत्र की है। घायल युवक की पहचान 32 वर्षीय विशाल गोटे के रूप में हुई है, जो पेगड़ापल्ली गांव का निवासी है।

जानकारी के अनुसार, विशाल गोटे सिराकोंटा और दंपाया के बीच के जंगल में ‘फुटू’ (कंदमूल फल) एकत्रित करने गया था। इसी दौरान उसका पैर जमीन में दबे प्रेशर IED पर आ गया, जिससे जोरदार विस्फोट हुआ। धमाके में उसके पैर के चिथड़े उड़ गए और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

विस्फोट के समय आसपास मौजूद अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे और विशाल को पहले मद्देड़ अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल और फिर जगदलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

बीजापुर एएसपी चंद्रकांत गवर्णा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर IED से ग्रामीण घायल हुआ है और मामले की जांच की जा रही है। यह घटना नक्सलियों की कायराना हरकतों को उजागर करती है, जो आम नागरिकों को भी नुकसान पहुंचा रही है।

read more – GOVERNMENT RATION SHOP RAIPUR : गंदगी और अव्यवस्था के बीच मठपारा की राशन दुकान, तीन माह का राशन लेने घंटों भीड़ में जूझ रहे हितग्राही!!!

क्राइम न्यूज राज्य खबर