Chhattisgarh Congress : साय सरकार पर सचिन पायलट का तीखा वार, जनकल्याण योजनाएं बंद, कानून-व्यवस्था ध्वस्त, कर्ज में डूबा छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Congress : साय सरकार पर सचिन पायलट का तीखा वार, जनकल्याण योजनाएं बंद, कानून-व्यवस्था ध्वस्त, कर्ज में डूबा छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Congress

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार पर कांग्रेस ने बड़ा हमला बोला है। मंगलवार को रायपुर स्थित राजीव भवन में पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि “साय सरकार” हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है। उन्होंने कहा कि डेढ़ साल में 17 से अधिक जनकल्याणकारी योजनाएं बंद कर दी गईं, लेकिन इसके बावजूद 37,000 करोड़ रुपये का कर्ज ले लिया गया।

‘किसान, जवान, संविधान’ सभा से बढ़ेगा कार्यकर्ताओं का मनोबल

सचिन पायलट ने जानकारी दी कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आगामी 7 जुलाई को रायपुर आएंगे। साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित ‘किसान, जवान, संविधान’ सभा में वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। उनके साथ संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद रहेंगे। यह सभा राज्य की भाजपा सरकार की विफलताओं को जनता के सामने उजागर करने का एक बड़ा मंच होगी।

Chhattisgarh Congress

भ्रष्टाचार, अपराध और कर्ज का गठबंधन: भाजपा की पहचान

पायलट ने कहा कि भाजपा की सरकार ने डेढ़ साल में राज्य को अपराध, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार की गिरफ्त में डाल दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि:

  • कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है: एसपी और कलेक्टर कार्यालयों में आगजनी, गोलीबारी, मॉब लिंचिंग और बलात्कार जैसे अपराधों में वृद्धि।
  • नक्सल नीति का अभाव: सरकार नक्सलियों के खिलाफ ठोस नीति नहीं बना पाई है।
  • बेरोजगारी चरम पर: सरकार ने 1 लाख नौकरियों का वादा किया था लेकिन कोई भर्ती नहीं हुई। 33,000 शिक्षक पद खाली हैं।
  • रेत माफियाओं और सरकार की सांठगांठ से रेत के दाम तीन गुना बढ़ गए हैं।
किसानों के साथ धोखा, खाद-बीज का गहरा संकट

खरीफ सीजन की शुरुआत के बावजूद खाद और बीज की भारी कमी ने किसानों को परेशानी में डाल दिया है। पायलट ने बताया कि प्रदेश में 3 लाख मीट्रिक टन डीएपी की जरूरत है, लेकिन अब तक सिर्फ 80 हजार मीट्रिक टन ही सोसायटियों में पहुंचा है। सरकार की नाकामी के चलते बोनी प्रभावित हो रही है।

Chhattisgarh Congress

शराबबंदी बनी मजाक: अवैध शराब का साम्राज्य फैला

पायलट ने कहा कि भाजपा सरकार ने चुनाव से पहले शराबबंदी का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आते ही उस पर चुप्पी साध ली। उल्टा प्रदेश में 67 नई शराब दुकानें खोल दी गईं और अब गली-मोहल्लों में शराब बिक रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि शराब से सरकार और भाजपा नेताओं को मोटा कमीशन मिल रहा है।

वीरगति प्राप्त जवान के घर पहुंचे पायलट

सचिन पायलट नक्सली हमले में शहीद हुए जवान आकाश राव गिरपूंजे के घर भी पहुंचे और उनके परिजनों से भेंट कर संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी उनके परिवार के साथ है और हर संभव मदद की जाएगी।

सचिन पायलट ने एक ही मंच से भाजपा सरकार की नीतियों, फैसलों और व्यवहार पर तीखे सवाल उठाते हुए यह स्पष्ट किया कि आने वाले समय में कांग्रेस जनता की आवाज़ और हक़ की लड़ाई के लिए सड़कों पर भी उतर सकती है।

READ MORE – Indian Railways price hike : 1 जुलाई से महंगी होगी ट्रेन यात्रा, किराए में बढ़ोतरी का फैसला लगभग तय, AC और नॉन-AC दोनों को लगेगा झटका!!!

 

राज्य खबर