CG Assembly Mansoon Session 2025 : छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से, 5 दिन चलेगा सत्र, सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

CG Assembly Mansoon Session 2025 : छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से, 5 दिन चलेगा सत्र, सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

CG Assembly Mansoon Session 2025

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र की आधिकारिक तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। यह सत्र 14 जुलाई 2025 (सोमवार) से प्रारंभ होकर 18 जुलाई 2025 (शुक्रवार) तक चलेगा। कुल 5 बैठकें आयोजित की जाएंगी।

 

READ MORE – No Flying Zone : अमरनाथ यात्रा मार्ग ‘नो फ्लाइंग जोन’ घोषित, आतंकी खतरे के बाद सरकार का बड़ा फैसला

CG Assembly Mansoon Session 2025

इस संबंध में पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधायक डॉ. रमन सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा करते हुए लिखा – “हमारी छत्तीसगढ़ की षष्टम् विधानसभा का षष्टम् सत्र (मानसून सत्र) 14 जुलाई 2025 से प्रारंभ होकर 18 जुलाई 2025 तक रहेगा। इस सत्र में कुल 5 बैठकें होंगी। विधानसभा के सभी माननीय सदस्यगण इस सत्र में सक्रिय भागीदारी के लिए सादर आमंत्रित हैं।”

इस सत्र में राज्य सरकार कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर सकती है। मानसून सत्र आम तौर पर राज्य के वित्तीय, प्रशासनिक और नीतिगत विषयों पर चर्चा का महत्वपूर्ण अवसर होता है। विपक्ष भी सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने की तैयारी में है। सत्र के दौरान नई नीतियों, विधेयकों और जनहित से जुड़े प्रस्तावों पर भी विमर्श संभावित है।

READ MORE – Bilaspur News : कुंदरू की सब्जी बनी जहर! एक ही परिवार के 6 लोग फूड पॉइजनिंग से अस्पताल में भर्ती……

Breaking News News and Politics क्राइम न्यूज राज्य खबर