CG Congress Protest
धमतरी। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में कांग्रेस के राजीव भवन और पूर्व मंत्री कवासी लखमा की संपत्तियों को प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा अटैच किए जाने के विरोध में रविवार को धमतरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। वहीं विरोध प्रदर्शन के दौरान गांधी मैदान में भाजपा और ईडी का पुतला जलाया गया, लेकिन इस दौरान सुरक्षा में भारी चूक सामने आई।

read more – Aaj Ka Rashifal : मकर में चंद्रमा, इन 3 राशियों को बरतनी होगी सावधानी, कुछ के लिए रविवार रहेगा बेहद शुभ!
जैसे ही पुतले को आग लगाई गई, लपटें अचानक बेकाबू हो गईं। धुएं और गर्मी के कारण अफरा-तफरी मच गई। नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी और पत्रकार भी आग की चपेट में आने से बाल-बाल बचे। घटनास्थल पर पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हल्की धक्का-मुक्की भी देखी गई।
वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट कहा कि राजीव भवन का निर्माण कार्यकर्ताओं और जनता के सहयोग से किया गया है, और वे भवन निर्माण से जुड़े हर पैसे का हिसाब देने को तैयार हैं। उन्होंने भाजपा और केंद्र की एजेंसियों पर राजनीतिक द्वेष की भावना से कार्य करने का आरोप लगाया।
CG Congress Protest
“हमने विपक्ष में रहते हुए एक-एक ईंट जोड़ी है, आज उसे सवालों के कटघरे में खड़ा करना सिर्फ तानाशाही का प्रतीक है,” ऐसा कार्यकर्ताओं का कहना है।
कांग्रेस ने यह भी स्पष्ट किया कि जनसहयोग से पार्टी कार्यालय बनाना उनकी परंपरा रही है और ईडी की कार्रवाई पूरी तरह राजनीतिक प्रतिशोध से प्रेरित है। इसके साथ ही पार्टी ने कहा कि ईडी का मकसद कांग्रेस नेताओं की छवि धूमिल करना और आदिवासी नेतृत्व को कमजोर करना है। खासकर पूर्व मंत्री कवासी लखमा को निशाना बनाना, जनजातीय आवाज को कुचलने की साजिश है।
कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि जनता इन षड्यंत्रों का जवाब सड़क से लेकर चुनावी मैदान तक देगी और केंद्र सरकार की “राजनीतिक एजेंसियों” के खिलाफ निर्णायक लड़ाई जारी रखेगी।

