Corona in India : देश में कोरोना फिर से बढ़ा, एक्टिव केस 4 हजार के पार, महाराष्ट्र और केरल में सबसे ज्यादा मरीज

Corona in India : देश में कोरोना फिर से बढ़ा, एक्टिव केस 4 हजार के पार, महाराष्ट्र और केरल में सबसे ज्यादा मरीज

Corona in India

नई दिल्ली। देश में एक बार फिर कोरोना वायरस (COVID-19) का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में सक्रिय मामलों की संख्या 4026 तक पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना से 5 मरीजों की मृत्यु हुई है, जिससे इस वर्ष की कुल मृतकों की संख्या 37 हो गई है। मृतकों में महाराष्ट्र से 2, जबकि केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल से 1-1 मरीज शामिल हैं। ये सभी पहले से ही अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे।

read more – HC on Kamal Haasan : कन्नड़ भाषा विवाद पर कर्नाटक हाईकोर्ट की कमल हासन को फटकार, ‘ठग लाइफ’ की रिलीज पर मंडराए संकट के बादल

मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक एक जनवरी से अब तक कुल 2700 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, बीते 24 घंटों में कोरोना के 65 नए सक्रिय मामले सामने आए और 512 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई।

Corona in India

महाराष्ट्र में बढ़ते केस और मौतें

महाराष्ट्र में सोमवार को कोविड-19 के कारण दो और लोगों की मौत हो गई। ये मामले कोल्हापुर और सातारा से हैं। राज्य में इस वर्ष कोरोना से मरने वालों की संख्या 10 हो चुकी है। सोमवार को कुल 59 नए मामले सामने आए, जिनमें से 20 मुंबई से हैं। राज्य में कुल 873 सक्रिय केस हैं, जिनमें से अकेले 483 केस मुंबई में हैं।

सबसे ज्यादा मामले इन राज्यों में
  • केरल: 1416 एक्टिव केस
  • महाराष्ट्र: 494
  • गुजरात: 397
  • दिल्ली: 393
  • पश्चिम बंगाल: 372
  • कर्नाटक: 311
  • तमिलनाडु: 215
  • अन्य राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश (138), राजस्थान (75), हरियाणा (44), आंध्र प्रदेश (28), और मध्य प्रदेश (21) में भी केस सामने आए हैं।

Corona in India

नया वेरिएंट NB.1.8.1 बना चिंता का कारण

ICMR ने पुष्टि की है कि कोरोना मामलों में बढ़ोतरी के पीछे NB.1.8.1 सब-वेरिएंट जिम्मेदार है, जो ओमिक्रॉन वेरिएंट से संबंधित है। यह वेरिएंट तेजी से फैलता है, लेकिन आमतौर पर हल्की बीमारी का कारण बनता है। इसके लक्षण मौसमी फ्लू जैसे हैं—जैसे बुखार, खांसी, गले में खराश, सिरदर्द, थकान, नाक बहना और भूख न लगना।

सरकार की अपील

वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय ने जनता से घबराने की बजाय सतर्क रहने, भीड़भाड़ से बचने, मास्क पहनने और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है। मंत्रालय ने यह भी कहा कि स्थिति पर निरंतर नजर रखी जा रही है।

read more – IPL 2025 Final : RCB और PBKS के बीच आज होगा खिताबी मुकाबला, क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन अपने बेटों संग देंगे खास प्रस्तुति

Breaking News National News and Politics