spot_img
Friday, October 17, 2025

Live-Puna Margam : जगदलपुर में अब तक का सबसे बड़ा नक्सली आत्मसमर्पण…! CM और Deputy CM के समक्ष किया औपचारिक समर्पण…यहां देखें

जगदलपुर, 17 अक्टूबर। Live-Puna Margam : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लंबे समय से चल रहे उग्रवाद के खिलाफ राज्य सरकार को एक...

Latest Posts

Sikkim Army Camp Landslide : सिक्किम में भूस्खलन से आर्मी कैंप तबाह, तीन की मौत, छह जवान लापता, नॉर्थ ईस्ट में बारिश से हालात बदतर

Sikkim Army Camp Landslide

सिक्किम के छतेन क्षेत्र में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन ने एक आर्मी कैंप को अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि छह सुरक्षाकर्मी अब भी लापता हैं।

READ MORE – Virat Kohli : IPL फाइनल से पहले विराट कोहली की मुश्किलें बढ़ीं, One8 Commune पब पर पुलिस की कार्रवाई, एफआईआर दर्ज

रक्षा अधिकारियों के अनुसार, मौके से तीन शव बरामद किए गए हैं और चार लोगों को मामूली चोटों के साथ सुरक्षित निकाल लिया गया है। लापता जवानों की तलाश में बचाव अभियान लगातार जारी है, लेकिन चुनौतीपूर्ण मौसम और क्षेत्रीय परिस्थितियों के चलते अभियान में बाधाएं आ रही हैं।

Sikkim Army Camp Landslide

पूर्वोत्तर भारत में इन दिनों भारी बारिश ने तबाही मचाई हुई है। मणिपुर में भी हालात गंभीर हैं, जहां बाढ़ से 3365 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं और सरकार ने 31 राहत शिविर स्थापित किए हैं।

रक्षा अधिकारी ने बताया कि लापता जवानों को ढूंढने के लिए राहत और बचाव दल चौबीसों घंटे प्रयासरत हैं। इलाके में लगातार बारिश और भूस्खलन की संभावना ने राहत कार्यों को और भी कठिन बना दिया है।

बता दें कि पूर्वोत्तर भारत में लगातार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। सिक्किम और मणिपुर जैसे पहाड़ी राज्यों में बाढ़ और भूस्खलन ने जान-माल का भारी नुकसान किया है। प्रशासन और सेना राहत कार्यों में जुटे हुए हैं, लेकिन मौसम की मार से चुनौती और बड़ी होती जा रही है।

READ MORE – Naxalites surrendered in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर बड़ा प्रहार, 2 हार्डकोर समेत 16 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 6 पर था 25 लाख का इनाम

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.