West Bengal Murder Case
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बसंती थाना क्षेत्र के भरतगढ़ गांव से एक रौंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी साली की बेरहमी से हत्या कर दी और फिर उसके सिर को धड़ से अलग कर दिया। इतना ही नहीं, आरोपी जीजा कटा हुआ सिर लेकर इलाके में खुलेआम घूमता रहा और एक मंदिर के सामने जाकर जोर-जोर से जयकारा भी लगाता रहा।
read more – SELFIE WITH TIGER : सेल्फी बनी खतरा! फुकेत के टाइगर किंगडम में भारतीय टूरिस्ट पर बाघ ने किया हमला!!!!
यह खौफनाक घटना शुक्रवार रात को उस समय हुई जब आरोपी और उसकी साली के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर आरोपी ने एक धारदार दरांती से महिला का गला रेत दिया। फिर उसने सिर धड़ से अलग कर लिया और इलाके में घूमने लगा।
West Bengal Murder Case
इस भयावह दृश्य को देखकर स्थानीय लोग डर से सहम गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार आरोपी के पास से बरामद कर लिया गया है। महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और फोरेंसिक टीम को घटनास्थल पर भेजा गया है ताकि सभी सबूतों की जांच की जा सके।
इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपी के एक हाथ में धारदार हथियार और दूसरे हाथ में महिला का कटा सिर साफ नजर आ रहा है। मंदिर के सामने जयकारा लगाते हुए वह नजर आता है।
पुलिस का कहना है कि वह पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या के पीछे असली वजह क्या थी।
यह घटना न सिर्फ कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाती है, बल्कि समाज में बढ़ती मानसिक विकृति की भी एक चिंताजनक तस्वीर पेश करती है।
read more – RAIPUR NEWS : रायपुर में बड़ा हादसा टला, मरीन ड्राइव पर गिरा लोहे का कटआउट, दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त

