EPFO ATM PF Withdrawal : जून से PF निकासी के नए नियम, अब ATM से निकाल सकेंगे पीएफ का पैसा, जानिए पूरी प्रक्रिया

EPFO ATM PF Withdrawal : जून से PF निकासी के नए नियम, अब ATM से निकाल सकेंगे पीएफ का पैसा, जानिए पूरी प्रक्रिया

EPFO ATM PF Withdrawal

नई दिल्ली। देश के करोड़ों नौकरीपेशा लोगों के लिए राहत भरी खबर है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) जून 2025 से एक नई डिजिटल पहल शुरू करने जा रहा है, जिसे EPFO 3.0 नाम दिया गया है। इस नए प्लेटफॉर्म के तहत कर्मचारी अब अपने PF खाते से पैसा सीधे ATM कार्ड के जरिए निकाल सकेंगे, जिससे निकासी प्रक्रिया पहले से कहीं अधिक सरल और तेज़ हो जाएगी।

EPFO 3.0 के तहत क्या बदलेगा?
  • विड्रॉल कार्ड:
    कर्मचारियों को एक खास ATM जैसे कार्ड मिलेंगे जो उनके PF अकाउंट से लिंक होंगे। इस कार्ड से किसी भी एटीएम में जाकर पीएफ से पैसा निकाला जा सकेगा।
  • ऑटोमैटेड क्लेम प्रोसेस:
    अब 90% क्लेम ऑटोमैटिक प्रोसेस होंगे, जिससे अधिकतम 3 दिनों में पैसा सेटल हो जाएगा।
  • ऑनलाइन बैलेंस चेक और ट्रांसफर:
    सदस्य अपने PF बैलेंस को ऑनलाइन देख सकेंगे और जरूरत पड़ने पर बैंक अकाउंट में फंड ट्रांसफर भी कर सकेंगे।
  • डिजिटल KYC और सुरक्षा:
    मोबाइल OTP वेरिफिकेशन के जरिए KYC अपडेट करना आसान होगा। साथ ही डेटा सुरक्षा के लिए नए सिक्योरिटी फीचर्स जोड़े गए हैं।

EPFO ATM PF Withdrawal

ATM से PF निकालने की प्रक्रिया क्या होगी?
  • EPFO की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन क्लेम आवेदन करें।
  • क्लेम अप्रूवल के बाद, आप अपने EPFO विड्रॉल कार्ड से किसी भी ATM से पैसा निकाल सकते हैं।
  • निकासी की सीमा आपकी स्थिति (जैसे – घर खरीद, शादी, इलाज आदि) के अनुसार तय होगी – 50% से 90% तक।
PF निकालने के लिए किन चीजों की जरूरत होगी?
  • सक्रिय UAN नंबर
  • UAN से लिंक मोबाइल नंबर, आधार, पैन और बैंक डिटेल्स
  • KYC डॉक्यूमेंट्स (आधार, पता प्रमाण, कैंसिल चेक, इत्यादि)
  • UPI/ATM इंटीग्रेशन सेटअप

मिली जानकारी के मुताबिक EPFO 3.0 जून 2025 से पूरे देश में लागू होने की संभावना है। इसके बाद EPFO से पैसा निकालना पहले से काफी तेज, सुरक्षित और डिजिटल हो जाएगा।

read more – Corona News Update : कोरोना की वापसी, एक्टिव मरीजों की संख्या 2700 के पार, एक्सपर्ट बोले- घबराएं नहीं, सतर्क रहें

 

Breaking News National