Adah Sharma Reel on CG Song
बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस अदाह शर्मा एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गई हैं। इस बार उन्होंने छत्तीसगढ़ी गाने ‘रईपुर के गोल बाजार’ पर एक खूबसूरत वीडियो बनाकर अपने क्यूट एक्सप्रेशंस और दिलकश अदाओं से फैंस का दिल जीत लिया है।
यह गाना छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘जित्तु के दुल्हनिया’ का पहला सांग है, जो 22 मई को मयूरा म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ। इस गाने पर अदाह शर्मा ने एक खास रील वीडियो बनाया, जिसे उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
Adah Sharma Reel on CG Song
दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने यह रील छालीवुड एक्ट्रेस शालिनी विश्वकर्मा की रिक्वेस्ट पर बनाई है। वीडियो के साथ अदाह शर्मा ने शालिनी के लिए एक प्यारा कैप्शन भी लिखा –

“एक हिरोइन की तरफ से दूसरी हिरोइन को ढेर सारा प्यार… आपकी नई मूवी के लिए बहुत सारी बधाई। I hope आपकी फिल्म सुपरहिट हो और आप खूब तरक्की करो।”
यह वीडियो 5 मिलियन से अधिक लाइक्स और 57 लाख से ज्यादा व्यूज हासिल कर चुका है। खासतौर पर छत्तीसगढ़ी दर्शक इसे दिल से पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं।
Adah Sharma Reel on CG Song
अदाह शर्मा और छत्तीसगढ़ का कनेक्शन:
अदाह शर्मा इससे पहले भी छत्तीसगढ़ से जुड़ी रही हैं। उन्होंने फिल्म ‘बस्तर: द नक्सल स्टोरी’ में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की कहानी में अहम किरदार निभाया था। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान वे बस्तर के जंगलों में भी गई थीं और रायपुर में प्रमोशन के लिए पहुंची थीं। अब छत्तीसगढ़ी गानों और कलाकारों को सपोर्ट कर उन्होंने अपने लगाव को और गहरा कर दिया है।
अदाह शर्मा का ये कदम छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री छॉलीवुड के लिए एक बड़ी बात है। इससे न सिर्फ क्षेत्रीय कला को बढ़ावा मिला है, बल्कि बॉलीवुड और छॉलीवुड के बीच एक खूबसूरत जुड़ाव भी बना है।

