Chhattisgarh Coal Scam : कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव सहित अन्य 3 कांग्रेस नेताओं के खिलाफ जारी हुआ दूसरा वारंट, रायपुर की स्पेशल कोर्ट में होना था पेश

Chhattisgarh Coal Scam : कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव सहित अन्य 3 कांग्रेस नेताओं के खिलाफ जारी हुआ दूसरा वारंट, रायपुर की स्पेशल कोर्ट में होना था पेश

Chhattisgarh Coal Scam

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कोल स्कैम केस में रायपुर की स्पेशल कोर्ट में सुनवाई हुई। कोल मामले में जेल के बाहर सभी आरोपियों को कोर्ट में हाजिर होना था लेकिन कोई भी कोर्ट में पेश नहीं हुआ। अब विधायक देवेंद्र यादव समेत कांग्रेस के 3 नेताओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

कोर्ट में हाजिर नहीं होने पर रायपुर की स्पेशल कोर्ट ने विधायक देवेंद्र यादव, कांग्रेस नेता विनोद तिवारी और आरपी सिंह के खिलाफ दूसरा जमानती वारंट जारी कर दिया है। वहीं कोल घोटाले मामले में 6 लोगो को फिर से समंस नोटिस जारी हुआ है। कोर्ट ने सभी आरोपियों को 27 मार्च तक कोर्ट में हाजिर होने का नोटिस दिया है।

Chhattisgarh Coal Scam

कोयला घोटाले के मामले में शनिवार को कोर्ट में अनुपस्थिति को माफ करने के लिए आवेदन लगाया गया था। दोनों पक्षों के तर्क सुनने के बाद इसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। देवेंद्र यादव के वकील ने कोर्ट में हाजिर नहीं होने को लेकर यह पक्ष रखा कि देवेन्द्र यादव विधायक है और अपने पॉलिटिकल पार्टी के कैंपेन में वे अभी व्यस्त हैं। उन्हें विधानसभा भी अटैंड करना होता है।

देवेंद्र यादव के वकील ने कोर्ट में बताया कि हाईकोर्ट में उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई हुई है। 29 तारीख को अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा है। इसलिए उनकी गैर मौजूदगी को माफ करके उनकी उपस्थिति वकील के माध्यम से स्वीकार की जाए।

Chhattisgarh Coal Scam

वकील ने कहा कि देवेंद्र वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कोर्ट में उपस्थित होने के लिए तैयार हैं। वहीं कोर्ट की ओर से जो बेलेबल वारंट जारी किया गया, उसका आगे का एग्जीक्यूशन भी अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला नहीं आने तक रोकने की अपील की गई। इसके अलावा वकील ने यह भी कहा कि, कोर्ट की ओर से जो बेलेबल वारंट जारी हुआ है उसे वापस ले लिया जाए।

देवेन्द्र यादव के अनुपस्थिति को माफ करने के आवेदन पर ED के वकील ने तर्क दिया कि सीआरपीसी में ऐसा कोई प्रावधान उपलब्ध नहीं है। मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट नॉन बेलेबल है अगर ऐसी स्थिति में किसी को बेल वारंट जारी होता है तो उन्हें काेर्ट में हाजिर होने के लिए पहले अग्रिम जमानत लेकर उपस्थित होना पडे़गा।

Chhattisgarh Coal Scam

वहीं सीआरपीसी के तहत ऐसा कोई प्रावधान नहीं है कि उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से या वकील के माध्यम से उपस्थिति स्वीकार की जाए। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने देवेंद्र यादव के आवेदन को खारिज कर दिया।

कोर्ट में उपस्थित नहीं होने वाले 7 आरोपियों को फिर से कोर्ट में हाजिर होने के लिए समंस जारी किया है ।इसमें रजनीकांत तिवारी, मनीष उपाध्याय, नवनीत तिवारी, नारायण साहू, पीयूष साहू, पूर्व विधायक चंद्रदेव राय, और रोशन कुमार सिंह के नाम शामिल है।

 

 

 

 

Breaking News News and Politics राज्य खबर