Youtuber Jyoti Malhotra News : ज्योति मल्होत्रा जासूसी केस, पाकिस्तान के बाद चीन से भी निकला कनेक्शन, ट्रैवल हिस्ट्री और फंडिंग पर जांच तेज

Youtuber Jyoti Malhotra News : ज्योति मल्होत्रा जासूसी केस, पाकिस्तान के बाद चीन से भी निकला कनेक्शन, ट्रैवल हिस्ट्री और फंडिंग पर जांच तेज

Youtuber Jyoti Malhotra News

हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा, जो ‘ट्रैवल विद JO’ नाम से यूट्यूब चैनल चलाती हैं, को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में 16 मई, 2025 को गिरफ्तार किया गया है। अब इस मामले में नया मोड़ तब आया जब जांच में उसके चीन यात्रा का भी खुलासा हुआ है। पुलिस ने बताया कि वह चीन भी गई थी और उसने वहां का वीज़ा मांगते हुए एक वीडियो भी शेयर किया था।

READ MORE – Surguja News : छत्तीसगढ़ के मैनपाट में सिलाई सेंटर से लड़कियों के अंडरगारमेंट्स चोरी करता युवक CCTV में कैद, दो साल से थीं महिलाएं परेशान

हिसार के एसपी शशांक कुमार सावन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि ज्योति की ट्रैवल हिस्ट्री और बैंक अकाउंट ट्रांजैक्शन की जांच की जा रही है। उसकी आमदनी और खर्च के बीच भारी अंतर है, जिससे बाहरी फंडिंग की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां यह जानने की कोशिश कर रही हैं कि कहीं उसकी विदेश यात्राएं किसी साजिश का हिस्सा तो नहीं थीं।

Youtuber Jyoti Malhotra News

जांच में यह भी सामने आया कि ज्योति तीन बार पाकिस्तान गई थी, जिनमें से एक यात्रा पहलगाम हमले से पहले की थी। उसकी मुलाकात पाकिस्तान उच्चायोग के एक अधिकारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश से हुई थी, जो अब persona non grata घोषित होकर भारत से निष्कासित किया जा चुका है। दानिश ने ही ज्योति के पाकिस्तान में रहने की व्यवस्था की थी, जहां उसकी मुलाकात अन्य पाकिस्तानी एजेंट्स से कराई गई।

पुलिस के अनुसार, ज्योति का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बड़ा फॉलोइंग है, जिसका इस्तेमाल वह पाकिस्तानी नैरेटिव को आगे बढ़ाने के लिए कर रही थी। एसपी सावन ने बताया कि यह ‘नैरेटिव वॉरफेयर’ का हिस्सा हो सकता है, जिसमें सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को एजेंट के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है।

Youtuber Jyoti Malhotra News

फिलहाल ज्योति को गोपनीयता अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर 5 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा गया है। उसके लैपटॉप और मोबाइल की फॉरेंसिक जांच के साथ-साथ विदेशी संपर्कों और फंडिंग सोर्स की भी गहन जांच जारी है। वहीं पुलिस ने संकेत दिया है कि जल्द ही चीन कनेक्शन को लेकर और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

READ MORE – Bank Branch In Sukma : सुकमा के जगरगुंडा में दशकों बाद बैंकिंग सेवाओं की वापसी, नक्सल प्रभावित क्षेत्र में विकास की नई सुबह!!!!

Breaking News International National News and Politics