Madhuri Dixit Nene Birthday Special
जन्मदिन पर विशेष: माधुरी दीक्षित की संघर्ष से स्टारडम तक की कहानी
मुंबई। 15 मई 1967 को मुंबई के एक मराठी परिवार में जन्मी माधुरी दीक्षित आज (2025 में) अपना 58वां जन्मदिन मना रही हैं। अपने करियर में अनगिनत सुपरहिट फिल्में देने वाली इस धक-धक गर्ल की यात्रा आसान नहीं रही। एक समय ऐसा भी था जब उन्हें यह कहकर ठुकरा दिया गया कि वह “हीरोइन मैटेरियल” नहीं हैं। लेकिन आज वह हिंदी सिनेमा की सबसे सफल और लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं।
शुरुआत ‘अबोध’ से, लेकिन नहीं मिला तुरंत सफलता
1984 में फिल्म ‘अबोध’ से माधुरी ने बॉलीवुड में कदम रखा। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही और इसके बाद उनकी कई फिल्में फ्लॉप रहीं। लगातार असफलताओं के चलते उन्हें साइड रोल मिलने लगे। लोगों ने उन्हें हीरोइन बनने लायक नहीं माना। लेकिन माधुरी ने हार नहीं मानी और अपने हुनर, मेहनत और लगन से इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बनाई।
Madhuri Dixit Nene Birthday Special
फिल्मों के लिए छोड़ी पढ़ाई
माधुरी ने मुंबई के एक कॉलेज में विज्ञान की पढ़ाई शुरू की थी, लेकिन फिल्मों में करियर बनाने के लिए उन्होंने छह महीने बाद ही कॉलेज छोड़ दिया।
सुभाष घई की भविष्यवाणी बनी सच
कश्मीर में फिल्म ‘आवारा बाप’ की शूटिंग के दौरान माधुरी की मुलाकात फिल्म निर्माता सुभाष घई से हुई। वह अपनी फिल्म ‘कर्मा’ के लिए एक नई अभिनेत्री की तलाश में थे। मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान के जरिए माधुरी को एक गाने में मौका मिला। उन्होंने यह गाना केवल दो टेक्स में पूरा कर लिया, जिससे सभी प्रभावित हुए। सुभाष घई ने उस वक्त कहा था – “ये आने वाले कल की स्टार हैं।”
‘तेजाब’ से रातों-रात मिली Stardom
1988 में आई फिल्म ‘तेजाब’ माधुरी के करियर का टर्निंग पॉइंट बनी। फिल्म का गाना ‘एक दो तीन’ इतना लोकप्रिय हुआ कि माधुरी घर-घर में पहचानी जाने लगीं। उनके डांस मूव्स ने सबको दीवाना बना दिया। यह फिल्म उनकी पहली ब्लॉकबस्टर बनी और उन्होंने बॉलीवुड में अपनी मजबूत पकड़ बना ली।
Madhuri Dixit Nene Birthday Special
90 के दशक की सबसे महंगी एक्ट्रेस बनीं
‘तेजाब’ के बाद माधुरी ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं, जिनमें ‘राम लखन’, ‘दिल’, ‘साजन’, ‘बेटा’, ‘हम आपके हैं कौन’, ‘दिल तो पागल है’ जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल हैं। उनकी लोकप्रियता इतनी बढ़ी कि वो 90 के दशक की सबसे हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस बन गईं।
गिनीज बुक और रिकॉर्ड्स की मालकिन
माधुरी दीक्षित का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स समेत कई बड़ी लिस्ट्स में दर्ज हुआ है। उनकी फैन फॉलोइंग इतनी थी कि उन्हें कई बार फिल्मों के प्रीमियर में छुपकर जाना पड़ता था—कई बार बुर्का पहनकर भी।
Madhuri Dixit Nene Birthday Special
कारगिल युद्ध के दौरान पाकिस्तान की विचित्र मांग
1999 के कारगिल युद्ध के दौरान एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। कहा जाता है कि पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय सैनिकों के शव लौटाने के बदले माधुरी दीक्षित को मांगा था। इस पर भारत के वीर सिपाही कैप्टन विक्रम बत्रा ने दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए कहा – “लव फ्रॉम माधुरी” और भारी फायरिंग की।
आज भी करती हैं लोगों के दिलों पर राज
58 की उम्र में भी माधुरी दीक्षित अपने फैंस के दिलों में बसती हैं। वह फिल्मों, डांस शोज और सोशल मीडिया के जरिए आज भी सक्रिय हैं और युवाओं के लिए प्रेरणा हैं कि कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास से कोई भी सितारा बन सकता है।