spot_img
Monday, June 30, 2025

Bigg Boss 13 Fame Shefali Jariwala Passes Away : नहीं रहीं ‘कांटा लगा’ फेम शेफाली जरीवाला, कार्डियक अरेस्ट से हुआ निधन | उम्र...

Bigg Boss 13 Fame Shefali Jariwala Passes Away टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर मुंबई। ‘बिग बॉस 13’ फेम और 'कांटा लगा गर्ल'...

Latest Posts

Aaj Ka Rashifal 11 May : मेष, मिथुन और मीन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, बन रहे हैं धन और मालव्य योग

Aaj Ka Rashifal 11 May

रायपुर। आज 11 मई, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टिकोण से विशेष माना जा रहा है। ग्रहों की स्थिति में अनूठा संयोग बन रहा है, जिससे मेष, मिथुन और मीन राशि वालों को खास लाभ होने की संभावना है। चंद्रमा का गोचर शुक्र की राशि तुला में हो रहा है, और उस पर मंगल, सूर्य तथा बुध की दृष्टि बन रही है। इससे धन योग, समसप्तक योग और मालव्य योग जैसे शुभ संयोग उत्पन्न हो रहे हैं।

राशियों पर ग्रहों का प्रभाव:

मेष राशि:
सूर्य-बुध की शुभ स्थिति आपको ऊर्जा और आत्मविश्वास देगी। व्यापार और नौकरी दोनों क्षेत्रों में लाभ की संभावना है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, हालांकि संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है।

Aaj Ka Rashifal 11 May

वृषभ राशि:
दिन मिला-जुला रहेगा। खर्च बढ़ सकते हैं लेकिन आमदनी बनी रहेगी। बीमार जातकों के स्वास्थ्य में सुधार होगा और प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।

मिथुन राशि:
दिन मनोरंजन और परिवार के साथ खुशी मनाने में बीतेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने और रिश्तेदारों से मुलाकात के योग हैं। छोटे भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि:
भावुकता हावी रह सकती है, शरीर में थकान महसूस हो सकती है। प्रेम संबंधों में दिन अच्छा रहेगा, लेकिन वैवाहिक जीवन में मतभेद संभव हैं।

सिंह राशि:
कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन रहेगा। पुराने रोगों से पीड़ित जातकों को विशेष सावधानी रखनी होगी। आज आय बढ़ाने के अवसर मिल सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal 11 May

कन्या राशि:
बुद्धिमानी से लाभ के योग हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा लेकिन मानसिक दबाव हो सकता है। घर में बुजुर्ग की सेहत पर ध्यान दें।

तुला राशि:
चंद्रमा के प्रभाव से आर्थिक लाभ संभव है। मित्रों और भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से बहस हो सकती है लेकिन कामकाज में प्रगति के संकेत हैं।

वृश्चिक राशि:
परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। धार्मिक रुचि बढ़ेगी लेकिन अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। प्रेम संबंधों में वाणी पर संयम रखें।

धनु राशि:
व्यक्तित्व में निखार आएगा। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। प्रेमी और जीवनसाथी से तालमेल अच्छा रहेगा। धार्मिक कार्यों में भागीदारी हो सकती है।

Aaj Ka Rashifal 11 May

मकर राशि:
सुखद समाचार मिल सकता है। खानपान में संयम आवश्यक है। ससुराल पक्ष से लाभ संभव है और किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने के योग हैं।

कुंभ राशि:
सुस्ती के बाद दिन में सक्रियता बढ़ेगी। अधूरे कार्य पूर्ण हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य रहेगा। प्रेम जीवन में सहयोग और रोमांस रहेगा।

मीन राशि:
घर के बड़ों से सहयोग और आर्थिक लाभ के योग हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और नया कार्य शुरू हो सकता है। विवाह संबंधी वार्ताएं आगे बढ़ेंगी।

आज का दिन विशेष रूप से मेष, मिथुन और मीन राशि के जातकों के लिए शुभ साबित हो सकता है। बाकी राशियों को भी संयम और समझदारी के साथ दिन का लाभ उठाने की सलाह दी जाती है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.