spot_img
Friday, June 20, 2025

PURULIA ACCIDENT : पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई बोलेरो, बारात से लौट रहे 9 लोगों की दर्दनाक मौत

PURULIA ACCIDENT पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें बोलेरो और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर...

Latest Posts

Weather Update : प्री-मानसून की दस्तक, दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में बदला मौसम, आंधी-बारिश के आसार

Weather Update

रायपुर। दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने जहां गर्मी के तेवर दिखाए, वहीं देश के अन्य हिस्सों में भी मौसमी बदलाव देखने को मिल रहे हैं। मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां भी तापमान में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। पिछले कुछ दिनों में कई इलाकों में हल्की बारिश हुई है जिससे गर्मी से कुछ राहत मिली है। भोपाल, इंदौर और ग्वालियर जैसे शहरों में बादल छाए रहने और बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 24 से 48 घंटों में मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में आंधी और बारिश की संभावना है।

राजधानी भोपाल की तो यहां न्यूनतम तापमान 22°c जबकि 41°c अधिकतम तापमान रह सकता है। हवा की रफ्तार 16 किमी प्रति घंटा और इसका रुख पश्चिम रहेगा। मौसम साफ रहेगा।

Weather Update

इसके बाद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री जबकि न्यूनतम 25 डिग्री तक जा सकता है। हवा की रफ्तार 12 किमी प्रति घंटा और इसका रुख उत्तर की ओर रहेगा। सुबह मौसम साफ रहेगा।

रुख करते हैं पहाड़ी राज्य उत्तराखंड की राजधानी देहरादून का। देहरादून का न्यूनतम तापमान 20°c जबकि 32°c अधिकतम तापमान जा सकता है। हवा की रफ्तार 11 किमी प्रति घंटा और इसका रुख दक्षिण उत्तर की ओर रहेगा।

वहीं छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज का मौसम गर्म बना रहेगा। अधिकतम तापमान लगभग 39 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है जबकि न्यूनतम तापमान करीब 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आसमान साफ़ रहेगा लेकिन कुछ इलाकों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। दक्षिण-पश्चिम दिशा से लगभग 17 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जिससे गर्मी के बावजूद थोड़ी राहत मिल सकती है।

Weather Update

राज्य के अन्य हिस्सों में भी मौसम में अस्थिरता बनी हुई है। बीते गुरुवार को कई जिलों में तेज़ आंधी और बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ। कुछ क्षेत्रों में जलजमाव और बिजली गुल होने जैसी समस्याएं देखने को मिलीं। हालांकि शुक्रवार को मौसम ने सामान्य रूप लिया, लेकिन मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में फिर से तेज़ हवाएं और हल्की बारिश की संभावना जताई है, खासकर दोपहर के बाद।

यह मौसम का यह बदलाव प्री-मानसून गतिविधियों की शुरुआत मानी जा रही है, जो हर साल मई के महीने में देखने को मिलती है। अप्रैल और मई के दौरान अब तक राज्य में 15 से ज़्यादा बार आंधी-तूफान जैसी स्थितियाँ बन चुकी हैं, जिससे किसानों और आम लोगों को नुकसान भी हुआ है।

अब आखिर में देश के मौसम पर नजर डाल लेते हैं।

पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश हुई और आज बारिश का दौर जारी रह सकता है। आसमान से गिरी राहत की फुहारों ने सूरज की गर्मी उतार दी और अब अगले तीन-चार दिन तक पारा नहीं चढ़ेगा।

Weather Update

मौसम विभाग ने हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में तेज हवा, बारिश और ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी है। इसके लिए मौसम विभाग ने बकायदा रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में भी थंडरस्टॉर्म, बिजली गिरने और धूल भरी आंधी चलने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा और ओडिशा में भारी बारिश हो सकती है। पश्चिम भारत को छोड़कर देश के ज्यादातर हिस्सों में धूल भरी आंधी चलने का अनुमान है।

जिस वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते दिल्ली-एनसार में आज सुबह झमाझम बारिश हुई वह अभी बना हुआ है। उसके चलते पूर्वी और मध्य भारत में 6 मई तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। इसके चलते बारिश होगी और साथ ही तूफान, बिजली गिरने और ओले गिरने की भी चेतावनी दी गई है। उत्तर-पश्चिमी भारत के ज्यादातर हिस्सो में बारिश, तूफान और धूल भरी आंधी 7 मई तक जारी रहेगी।

read more – Aaj Ka Rashifal : 3 मई 2025 राशिफल, मिथुन-कर्क में चंद्र गोचर, जानें 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.