Girija Vyas Passes Away
अहमदाबाद। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास का कल देर शाम अहमदाबाद के जायडस अस्पताल में निधन हो गया। वह 79 वर्ष की थीं। करीब एक महीने पहले उदयपुर स्थित उनके निवास पर गणगौर पूजा के दौरान आग लगने की एक घटना में वह गंभीर रूप से झुलस गई थीं। इस हादसे के बाद से वह लगातार चिकित्सकीय निगरानी में थीं और हालात बिगड़ने पर उन्हें अहमदाबाद शिफ्ट किया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।
डॉ. गिरिजा व्यास ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में कई अहम जिम्मेदारियां निभाईं। वह 1991 से 1996 तक राजस्थान से राज्यसभा सांसद रहीं और 2004 से 2014 तक उदयपुर लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया। मनमोहन सिंह सरकार में उन्हें आवास एवं शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्रालय और संसदीय कार्य मंत्रालय जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी दी गई। वह महिला अधिकारों और सामाजिक न्याय की मुखर आवाज मानी जाती थीं।
राजनीति के अलावा गिरिजा व्यास एक शिक्षिका, लेखिका और कवयित्री भी थीं। उनके निधन से कांग्रेस पार्टी ने एक समर्पित नेता और समाज ने एक जागरूक नागरिक को खो दिया है।

