spot_img
Monday, June 16, 2025

AIR INDIA FLIGHT AI315 : तकनीकी गड़बड़ी के कारण AI315 फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित, लुफ्थांसा फ्लाइट को बम की धमकी के...

AIR INDIA FLIGHT AI315 हांगकांग से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI315 को उड़ान के दौरान तकनीकी समस्या के संदेह के चलते हांगकांग...

Latest Posts

UTTARAKHAND CHARDHAM YATRA : चारधाम यात्रा की भव्य शुरुआत, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुले, लाखों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

UTTARAKHAND CHARDHAM YATRA

उत्तरकाशी (उत्तराखंड), अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर आज से आधिकारिक रूप से चारधाम यात्रा 2025 की शुरुआत हो गई है। इस शुभ दिन पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट विधिपूर्वक खोल दिए गए, जिससे हजारों श्रद्धालु पावन दर्शन के लिए पहुंचे। मां गंगा की भोग मूर्ति डोली आज सुबह गंगोत्री धाम पहुंची, जहां पर स्थानीय वाद्य यंत्रों और आर्मी बैंड की धुनों के साथ पूजा-अर्चना हुई। सुबह 10:30 बजे गंगोत्री और 11:30 बजे यमुनोत्री के कपाट छह माह के लिए खोले गए।

read more – SRI VARAHALAKSHMI TEMPLE COLLAPSE : विशाखापट्टनम में श्री वराहालक्ष्मी नरसिम्हा मंदिर में हादसा, दीवार गिरने से 8 श्रद्धालुओं की मौत, चंदनोत्सव में मचा कोहराम

मां गंगा की डोली मुखबा गांव से 25 किमी की पदयात्रा के बाद गंगोत्री धाम पहुंची। रास्ते में भैरो घाटी में रात्रि विश्राम के बाद डोली को विधिविधान से धाम लाया गया। स्थानीय ग्रामीणों ने मां गंगा को बेटी की तरह विदा करते हुए कल्यो और फाफरे का भोग अर्पित किया।

UTTARAKHAND CHARDHAM YATRA

यात्रा की भव्यता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि गंगोत्री धाम में एक हजार से अधिक और यमुनोत्री धाम में पहले दिन 10,000 से अधिक तीर्थयात्रियों के आने की संभावना जताई गई है। चारधाम यात्रा के अगले पड़ाव में केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई और बद्रीनाथ धाम के कपाट 4 मई को खोले जाएंगे।

पिछले साल भारी बारिश से बाधित रहने के बावजूद यात्रा में 48.11 लाख श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया था, और इस साल अब तक 20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। 60 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों के आने की संभावना के साथ यह यात्रा एक बार फिर ऐतिहासिक बनने जा रही है।

गंगोत्री और यमुनोत्री धामों में श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए बाजारों को सजाया गया है और सभी आवश्यक सुविधाएं प्रशासन द्वारा सुनिश्चित की गई हैं। यात्रा की लाइव कवरेज दैनिक भास्कर ऐप पर भी उपलब्ध है, जिससे देशभर के लोग इन पावन धामों के दर्शन कर सकेंगे।

read more – Kolkata Hotel Fire : कोलकाता के होटल में भीषण आग, 14 लोगों की दर्दनाक मौत – रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा, जांच जारी

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.