spot_img
Friday, October 17, 2025

Minister of State Rank : छत्तीसगढ़ में निगम-मंडल अध्यक्षों को बड़ा सम्मान…! 14 को कैबिनेट मंत्री…21 को राज्य मंत्री का दर्जा…यहां देखें List

रायपुर, 17 अक्टूबर। Minister of State Rank : छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के निगम-मंडलों और आयोगों में नियुक्त अध्यक्षों व उपाध्यक्षों को मंत्री दर्जा देने...

Latest Posts

WEATHER UPDATE : देश में बदला मौसम का मिज़ाज, दिल्ली समेत कई राज्यों में तापमान में उतार-चढ़ाव

WEATHER UPDATE

रायपुर। दिल्ली-एनसीआर में आज तापमान 42°c अधिकतम और 28°c न्यूनतम रहेगा। दिल्ली के बाद देश के बाकी हिस्सों में भी मौसम ने करवट ली है। सबसे पहले बात करते हैं मध्य प्रदेश की। मध्य प्रदेश में मौसम लगातार बदल रहा है। राज्य के कई जिलों का तापमान काफी गिर गया है। राजधानी भोपाल की तो यहां न्यूनतम तापमान 21°c जबकि 42°c अधिकतम तापमान रह सकता है। हवा की रफ्तार 15 किमी प्रति घंटा और इसका रुख उत्तर पश्चिम रहेगा।

इसके बाद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री जबकि न्यूनतम 25 डिग्री तक जा सकता है। हवा की रफ्तार 16 किमी प्रति घंटा और इसका रुख उत्तर की ओर रहेगा।

WEATHER UPDATE

वहीं छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आसपास के इलाके में न्यूनतम तापमान 26°c और अधिकतम 40°c तक रह सकता है। हवा की रफ्तार 12 किमी प्रति घंटा और इसका रुख दक्षिण पश्चिम रहेगा।

तो वहीं पहाड़ी राज्य उत्तराखंड की राजधानी देहरादून का न्यूनतम तापमान 23°c जबकि 37°c अधिकतम तापमान जा सकता है। हवा की रफ्तार 16 किमी प्रति घंटा और इसका रुख उत्तर की ओर रहेगा।

गौरतलब है कि अप्रैल का महीना विदा लेने को है और मई की शुरुआत से पहले मौसम ने उत्तर भारत समेत, मध्य और तटीय इलाकों में करवट लेनी शुरू कर दी है। बीते हफ्ते जहां जबरदस्त गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा था तो मध्य भारत के कुल इलाकों में हल्की बारिश से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार 30 अप्रैल को दिल्ली-एनसीआर में धूप के साथ-साथ आंधी-तूफान की संभावना बन रही है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने चेतावनी भी जारी कर दी है।

WEATHER UPDATE

दूसरी ओर पूर्वोत्तर भारत में वर्षा की तीव्रता 29 अप्रैल, 2025 से कम होने की संभावना है। आज से लेकर 02 मई तक पूर्वी और मध्य भारत में गरज, बिजली, ओलावृष्टि और तेज हवा के साथ वर्षा होने के आसार हैं। वहीं, उत्तर-पश्चिमी भारत में 01 मई 2025 से गरज, धूल भरी आंधी और तेज हवा के साथ वर्षा का एक नया दौर शुरू होने की संभावना है।

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में ठंडक घुल गई है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले हिस्सों में हल्की से मध्यम बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है, जिसका असर मैदानी इलाकों में भी दिखाई दे रहा है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चला गया है और कोहरे ने दृश्यता पर असर डाला है।

WEATHER UPDATE

उत्तर प्रदेश में भी मौसम का मिजाज बदलने वाला है। 29 अप्रैल के बाद 30 को भी कई इलाकों में बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान है। भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि यह अस्थिर मौसम 3 मई तक बना रह सकता है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। बिहार के कुछ हिस्सों में भी हल्की फुहारें पड़ने के आसार हैं।

देश के पश्चिम में मौजूद सबसे गर्म इलाकों में शामिल राजस्थान में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। रेगिस्तानी इलाकों में पारा चढ़ने से दिन चढ़ते ही लू जैसे हालात बन रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल राजस्थान में गर्मी से राहत के आसार कम ही हैं और यह दौर कुछ और दिन जारी रह सकता है।

read more – Aaj Ka Rashifal 30 April : अक्षय तृतीया पर राशियों का हाल, जानें कैसा रहेगा आज का दिन!

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.