SON-IN-LAW MARRIAGE : बस्ती में भी दोहराया गया ‘अलीगढ़ कांड’, होने वाले दामाद के साथ सास फरार, पुलिस कर रही तलाश

SON-IN-LAW MARRIAGE : बस्ती में भी दोहराया गया ‘अलीगढ़ कांड’, होने वाले दामाद के साथ सास फरार, पुलिस कर रही तलाश

SON-IN-LAW MARRIAGE

बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में अजीबो-गरीब और समाज को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। बस्ती के दुबौलिया थाना क्षेत्र में एक महिला अपने ही होने वाले दामाद के साथ फरार हो गई। यह मामला हाल ही में अलीगढ़ में घटी ऐसी ही एक घटना से मिलता-जुलता है, जहां सास अपने दामाद के साथ भाग गई थी।

खबरों से मिली जानकारी मुताबिक बस्ती के एक युवक का रिश्ता करीब चार महीने पहले गोंडा जिले की एक लड़की से तय हुआ था। रिश्ता तय होने के बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, लेकिन इसी दौरान लड़की की मां ने भी युवक से बातचीत करनी शुरू कर दी। पहले तो परिवार को इस पर कोई शक नहीं हुआ, लेकिन बातचीत का समय और व्यवहार में बदलाव देखकर संदेह बढ़ने लगा।

SON-IN-LAW MARRIAGE

रिश्ता टूटा, लेकिन बातचीत जारी रही

जब यह बात परिजनों के सामने आई, तो लड़की वालों ने रिश्ता तोड़ दिया और लड़की की शादी दूसरी जगह तय कर दी गई। बावजूद इसके, युवक और महिला के बीच बातचीत चलती रही।

तीन दिन पहले से दोनों लापता

परिजनों का आरोप है कि तीन दिन पहले युवक और उसकी होने वाली सास घर से फरार हो गए। पहले परिवार ने अपनी तरफ से तलाश की लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला, तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस कार्रवाई

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवक और महिला की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं। मोबाइल लोकेशन खंगाली जा रही है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी हो रही है। हालांकि, दोनों के मोबाइल फोन बंद हैं, जिससे उनकी लोकेशन ट्रेस करने में दिक्कत हो रही है।

सामाजिक शर्मिंदगी और चर्चा

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म है। परिजन और समाज इस घटना से काफी शर्मिंदगी महसूस कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों को बरामद कर लिया जाएगा और पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

read more – KARREGUTTA ENCOUNTE : छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर बड़ी सफलता, 24 लाख की इनामी महिला नक्सली एनकाउंटर में ढेर

Breaking News National News and Politics