Puri Jagannath Temple : पुरी श्री जगन्नाथ मंदिर कल रहेगा 5 घंटे बंद, बनाकलागी अनुष्ठान के चलते दर्शन पर रोक

Puri Jagannath Temple : पुरी श्री जगन्नाथ मंदिर कल रहेगा 5 घंटे बंद, बनाकलागी अनुष्ठान के चलते दर्शन पर रोक

Puri Jagannath Temple

पुरी। ओडिशा राज्य के पुरी में स्थित विश्वविख्यात श्री जगन्नाथ मंदिर में बुधवार को भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के बनाकलागी अनुष्ठान के चलते मंदिर को 5 घंटे के लिए बंद रखा जाएगा। यह अनुष्ठान शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा, जिसके दौरान मंदिर में सार्वजनिक दर्शन पर अस्थायी रोक लगाई जाएगी।

READ MORE – DEATH THREAT TO ZEESHAN SIDDIQUE : एनसीपी नेता जीशान सिद्दीकी को मिली जान से मारने की धमकी, डी-कंपनी ने मांगी 10 करोड़ की प्रोटेक्शन मनी

क्या है बनाकलागी अनुष्ठान?

बनाकलागी, जिसे ‘श्रीमुख श्रींगार’ के नाम से भी जाना जाता है, एक गोपनीय धार्मिक अनुष्ठान है। इस प्रक्रिया में भगवानों की मूर्तियों पर प्राकृतिक रंगों से नई रंगाई की जाती है, ताकि उनका मूल स्वरूप पुनःस्थापित किया जा सके। यह कार्य मंदिर के दत्ता मोहपात्रा सेवकों द्वारा विशेष विधि से किया जाता है।

Puri Jagannath Temple

प्राकृतिक रंगों से होता है श्रृंगार

बनाकलागी में उपयोग किए जाने वाले रंग हिंगुला (लाल रंग), हरिताला (पीला रंग), कस्तूरी, केसर, और कैंथा गोंद जैसे पारंपरिक एवं प्राकृतिक तत्वों से बनाए जाते हैं। यह अनुष्ठान द्वितीय भोग मंडप के समापन के बाद शुरू होता है।

श्रद्धालुओं के लिए सलाह

मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे बुधवार को निर्धारित समय के दौरान दर्शन के लिए मंदिर आने से बचें, और इसके बाद के समय में दर्शन का लाभ उठाएं।

READ MORE – ED Notice to Mahesh Babu : रियल एस्टेट घोटाले में फंसे महेश बाबू, ईडी ने 27 अप्रैल को पेश होने का भेजा समन

Breaking News National News and Politics Religion