spot_img
Tuesday, October 21, 2025

Bollywood Breaking : मशहूर अभिनेता असरानी का निधन, बॉलीवुड ने खोया हंसी का बादशाह, 84 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर। Bollywood Breaking : दिवाली के दिन बॉलीवुड से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता...

Latest Posts

MADHYA PRADESH NEWS : शादी बना जाल, पकड़ लिए कुख्यात! कड़िया गिरोह के 4 अपराधी उनकी ही शादी में गिरफ्तार

MADHYA PRADESH NEWS

राजगढ़। मध्यप्रदेश पुलिस ने अपराधियों को पकड़ने के लिए एक ऐसा जाल बिछाया, जिसने फिल्मी कहानियों को भी पीछे छोड़ दिया। राजगढ़ जिले के कड़िया गांव में कुख्यात कड़िया गिरोह के चार वांछित अपराधियों को उनकी खुद की शादी में गिरफ्तार कर लिया गया। ये सभी आरोपी देशभर में शादी समारोहों के दौरान कीमती गहने और नकदी की चोरी के लिए कुख्यात थे।

कैसे रची गई गिरफ्तारी की अनोखी योजना?

पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा के नेतृत्व में एक खास ऑपरेशन चलाया गया। शादी के मौके का फायदा उठाते हुए, गांव में 17 थानों के 153 पुलिस जवान तैनात किए गए। गांव के चारों ओर पुलिस का कड़ा पहरा, मोबाइल टॉयलेट, पानी के टैंकर और सशस्त्र बलों से लैस एक अस्थायी पुलिस कैंप तैयार किया गया।

READ MORE – Israel Attack on Gaza : गाजा पर इजरायली हमलों में 19 फिलीस्तीनी नागरिकों की मौत, 51,000 से अधिक की संख्या तक पहुंचा मरने वालों का आंकड़ा

MADHYA PRADESH NEWS

पुलिस बनी मेहमान, डांस फ्लोर पर हुई गिरफ्तारी

पुलिस के जवान सादा कपड़ों में शादी में शामिल हुए। डीजे की धुन पर जब दूल्हा थक कर बैठा, तो जवानों ने उसका गिरेबान पकड़ा और गिरफ्तार कर लिया। बाकी तीनों को भी शादी की रस्मों के बाद दबोच लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी और उनके रिकॉर्ड
  • कबीर सांसी (24): 16 मामले (MP, UP, Gujarat, Rajasthan)
  • ऋषि सांसी (19): 13 मामले (MP और Rajasthan)
  • मोहनीश सांसी: 32 मामले (Chhattisgarh, MP, Rajasthan)
  • रोहन सांसी: 4 मामले
कड़िया गांव – अपराधियों का गढ़

राजगढ़ जिले का कड़िया गांव सांसी समुदाय के कुछ युवाओं के संगठित अपराधों के कारण चर्चित रहा है। पिछले एक साल में यहां से 32 करोड़ के जेवर और 98 लाख नकद बरामद किए जा चुके हैं। अकेले इस गांव में 50 से ज्यादा फरार वारंट लंबित हैं।

MADHYA PRADESH NEWS

अभियान जारी रहेगा

एसडीओपी उपेंद्र सिंह भाटी के अनुसार, यह अभियान अनिश्चितकाल तक चलेगा। पुलिस दो पारियों में ड्यूटी कर रही है और बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

READ MORE – Jain Mandir vile Parle Mumbai : आस्था पर प्रहार, महाराष्ट्र में जैन मंदिर विध्वंस और जबलपुर में अपमानजनक टिप्पणी से जैन समाज में उबाल

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.