Sunita Ahuja Reaction On Govinda Name : फैशन इवेंट में नजर आई गोविंदा की फैमिली, पत्नी सुनीता के रिएक्शन ने खड़े किए कई सवाल

Sunita Ahuja Reaction On Govinda Name : फैशन इवेंट में नजर आई गोविंदा की फैमिली, पत्नी सुनीता के रिएक्शन ने खड़े किए कई सवाल

Sunita Ahuja Reaction On Govinda Name

मुंबई। बॉलीवुड के सदाबहार स्टार गोविंदा की फैमिली हाल ही में नवी मुंबई में आयोजित एक फैशन इवेंट में स्पॉट की गई, जहां उनकी पत्नी सुनीता आहूजा, बेटी टीना आहूजा और बेटा यशवर्धन आहूजा ने रैंप पर अपनी मौजूदगी से सभी का ध्यान खींचा। इस इवेंट में टीना शो की ओपनिंग मॉडल थीं, जबकि सुनीता और यशवर्धन ने भी स्टेज पर साथ में पोज दिया।

read more – SALMAN KHAN DEATH THREAT : सलमान खान को घर में घुसकर जान से मारने की धमकी, वर्ली ट्रैफिक पुलिस को भेजा गया धमकी भरा मैसेज

हालांकि, जो बात सबसे ज़्यादा सुर्खियां बटोर रही है वो है सुनीता का एक रिएक्शन, जो तब सामने आया जब एक रिपोर्टर ने उनसे पूछा – “गोविंदा सर कहां हैं?” इस सवाल पर सुनीता ने चुप रहने का इशारा किया, और उनके चेहरे के हावभाव से साफ था कि वो इस सवाल से असहज हैं। बेटे यशवर्धन ने माहौल को संभालते हुए मुस्कुराकर सबका शुक्रिया अदा किया और स्टेज से चले गए।

Sunita Ahuja Reaction On Govinda Name

इवेंट से बाहर निकलते वक्त जब एक फोटोग्राफर ने कहा, “सर को मिस कर रहे हैं,” तो सुनीता ने हल्के-फुल्के अंदाज़ में जवाब दिया – “एड्रेस दे दूं?”

इस छोटे से पल की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है, और गोविंदा के फैंस इस रिएक्शन से नाखुश नजर आ रहे हैं। कई लोगों ने नाराज़गी जाहिर करते हुए लिखा, “जिसने इस परिवार को नाम और पहचान दी, उसे ही अब दरकिनार कर दिया गया।” एक यूज़र ने लिखा, “लगता है अब पूरा परिवार गोविंदा को अकेला छोड़ चुका है।”

गौरतलब है कि फरवरी में गोविंदा और सुनीता के अलगाव की खबरें भी सामने आई थीं। खुद सुनीता ने एक इंटरव्यू में यह स्वीकार किया था कि वो और गोविंदा अब अलग-अलग घरों में रहते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले 12 सालों से वो अपना जन्मदिन अकेले मना रही हैं। लेकिन उन्होंने यह भी साफ किया था कि “हमारे बीच चाहे जितनी भी दूरी आ जाए, कोई हमें अलग नहीं कर सकता।”

इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर इस स्टार फैमिली के रिश्तों पर लोगों की नजरें टिकवा दी हैं। क्या यह केवल निजी दूरी है या किसी गहरी खटास की शुरुआत? यह तो वक़्त ही बताएगा।

read more – Delhi University : दिल्ली यूनिवर्सिटी के कॉलेज में गोबर से लीपी गईं दीवारें, ‘वैज्ञानिक प्रयोग’ या ‘प्रशासनिक मनमानी’?

Breaking News Knowledge News and Politics