Hubballi Girl Death : हुबली में 5 साल की बच्ची की हत्या के आरोपी का एनकाउंटर, बिहार का रहने वाला था आरोपी

Hubballi Girl Death : हुबली में 5 साल की बच्ची की हत्या के आरोपी का एनकाउंटर, बिहार का रहने वाला था आरोपी

Hubballi Girl Death

हुबली। कर्नाटक के हुबली शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश के बाद उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई। यह घटना तब हुई जब आरोपी रक्षित क्रांति नामक व्यक्ति बच्ची को घर के सामने खेलते वक्त बहला-फुसलाकर एक सुनसान शेड में ले गया।

बच्ची ने विरोध किया और शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग सतर्क हो गए, लेकिन तब तक आरोपी ने मासूम की हत्या कर दी थी और मौके से फरार हो गया। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान की और उसकी तलाश शुरू की।

Hubballi Girl Death

हुबली पुलिस आयुक्त शशि कुमार के अनुसार, जब पुलिस टीम रक्षित को पकड़ने पहुंची, तो उसने भागने की कोशिश की और पुलिस पर हमला कर दिया। आत्मरक्षा में पुलिस ने दो राउंड फायरिंग की, जिसमें एक गोली आरोपी के पैर में और दूसरी पीठ में लगी। घायल हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इस मुठभेड़ में एक पुलिस उप-निरीक्षक और दो अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हुए।

पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी रक्षित क्रांति बिहार की राजधानी पटना का रहने वाला था और पिछले कुछ महीनों से हुबली और अन्य स्थानों पर कंस्ट्रक्शन साइट्स व होटलों में काम कर रहा था। उसने पूछताछ में अपना अपराध कबूल कर लिया था। पुलिस अब पटना में उसकी गतिविधियों की जांच के लिए एक टीम भेज चुकी है।

read more – DOMINO’S BIG NEGLIGENCE : वेज के नाम पर परोसा नॉनवेज, रायपुर डोमिनो’s में धार्मिक आस्था से खिलवाड़, पुलिस व खाद्य विभाग ने की सख्त कार्रवाई

 

Breaking News National News and Politics