CG News: TV चैनल के साथ धोखाधड़ी, अंजलि भद्रा ने सुभाष मिश्रा और सुरुचि मिश्रा के दावे पर जताई आपत्ति

CG News: TV चैनल के साथ धोखाधड़ी, अंजलि भद्रा ने सुभाष मिश्रा और सुरुचि मिश्रा के दावे पर जताई आपत्ति

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक धोखाधड़ी की घटना सामने आई है जिसमें कु अंजलि भद्रा का कहना है की उनकी पंजीकृत फर्म “जनधारा मीडिया हाऊस” की वह मुख्य निवेशकर्ता है, जबकि सुभाष मिश्रा और सुरुचि मिश्रा धनेरवाल का उक्त भागीदारी फर्म में बिना निवेश के वर्किंग पार्टनर थे। जिसमें कम्पनी में सारा निवेशपुंजी अंजली भद्रा द्वारा किया जाता रहा है।

फर्म की ख्याती एवं प्रसिद्धि देख उक्त दोनों आरोपी ने छलकपट एवं धोखाधड़ी से न्यू सेटअप एशियन न्यूज चैनल के प्रसारण को बंद कर किसी और विक्रय कर दिया। अंजली ने बताया की उनके फर्म पर अवैध कब्जा कर करोड़ों के निवेश को गैरकानूनी रूप से अमान्य घोषित कर दिया है।

कु. अंजली भद्रा ने बताया की बताया की उक्त आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला न्यायालय में अभी लंबित है, लिहाजा सुभाष मिश्रा और सुरूचि धनेरवार से कोई भी व्यक्ति/समूह/संस्था जो कि जनधारा मीडिया हाऊस के संबंध में से किसी भी प्रकार से लेन-देन /संव्यवहार न करे।

Breaking News राज्य खबर