spot_img
Tuesday, October 21, 2025

Bollywood Breaking : मशहूर अभिनेता असरानी का निधन, बॉलीवुड ने खोया हंसी का बादशाह, 84 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर। Bollywood Breaking : दिवाली के दिन बॉलीवुड से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता...

Latest Posts

Eid ul Fitr 2025 Celebration : देशभर में ईद का जश्न, नमाज, विरोध और भाईचारे की मिसाल

Eid ul Fitr 2025 Celebration

नई दिल्ली। देशभर में आज ईद-उल-फित्र (मीठी ईद) का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। मस्जिदों और ईदगाहों में हजारों की संख्या में लोग नमाज अदा करने पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने देशवासियों को ईद की शुभकामनाएं दीं। हालांकि, इस बार ईद के जश्न के बीच वक्फ संशोधन बिल का विरोध भी देखने को मिला।

वाराणसी से जयपुर तक वक्फ बिल का विरोध

वाराणसी की जामा मस्जिद में बड़ी संख्या में लोग नमाज के लिए पहुंचे, जिससे मस्जिद में जगह कम पड़ गई और कुछ लोगों ने सीढ़ियों पर ही नमाज अदा की। वहीं, कई नमाजियों ने वक्फ बिल के विरोध में काली पट्टी बांधकर अपनी नाराजगी जाहिर की। राजस्थान की राजधानी जयपुर में भी कुछ लोगों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया।

Eid ul Fitr 2025 Celebration

लखनऊ में महिलाओं ने भी पढ़ी नमाज

इस बार लखनऊ की ऐशबाग ईदगाह में महिलाओं के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए, जिससे वे भी ईद की नमाज अदा कर सकीं।

राजनीतिक नेताओं की शिरकत

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना के गांधी मैदान में आयोजित ईद समारोह में शामिल हुए और नमाज के बाद प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने दिल्ली की संसद मार्ग स्थित मस्जिद में नमाज अदा की।

Eid ul Fitr 2025 Celebration

UP में कड़ी सुरक्षा, MP में अमन-चैन की दुआ

उत्तर प्रदेश में ईद को देखते हुए 30,000 मस्जिदों और 40,000 ईदगाहों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। प्रयागराज में ड्रोन से निगरानी की गई, जबकि मुरादाबाद में सख्ती के चलते सड़क पर नमाज अदा नहीं की गई।

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में ताज-उल-मसाजिद, जामा मस्जिद और मोती मस्जिद में हजारों लोगों ने नमाज अदा की। ईदगाह में सुबह 7:30 बजे मुख्य नमाज हुई और अमन-चैन की दुआ मांगी गई।

भाईचारे की मिसाल

जयपुर में हिंदू समुदाय के लोगों ने नमाजियों पर फूल बरसाकर गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की। ईद के इस मौके पर पूरे देश में खुशी और सौहार्द्र का माहौल देखने को मिला, हालांकि वक्फ बिल का विरोध भी सुर्खियों में रहा।

read more – Spectrum Rocket Crashes After Launch : 40 सेकंड में स्पेस मिशन फेल! यूरोप के स्पेस प्रोजेक्ट को झटका, लॉन्च के बाद क्रैश हुआ रॉकेट

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.