spot_img
Thursday, June 19, 2025

By-Elections Voting : गुजरात, बंगाल, पंजाब और केरल की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव शुरू, 23 जून को आएंगे नतीजे

By-Elections Voting नई दिल्ली। देश के चार राज्यों—गुजरात, पश्चिम बंगाल, पंजाब और केरल—की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए आज 19 जून 2025 को...

Latest Posts

Mata Karma Jayanti 2025 : भक्त माता कर्मा जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी शुभकामनाएँ

Mata Karma Jayanti 2025

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को भक्त माता कर्मा जयंती की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने माता कर्मा से समस्त छत्तीसगढ़वासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि माता कर्मा का जीवन सेवा, भक्ति, त्याग और परोपकार की मिसाल है। वे भगवान कृष्ण की अनन्य भक्त थीं और उनका जीवन आज भी समाज को प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में माता कर्मा जयंती श्रद्धा और सामाजिक समरसता के साथ मनाई जाती है। इस अवसर पर साहू तैलिक समाज द्वारा प्रदेशभर में शोभायात्राएँ, कलश यात्राएँ और धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इनमें सभी समाजों की भागीदारी रहती है, जिससे एकता और भाईचारे का संदेश फैलता है।

उन्होंने प्रार्थना की कि माता कर्मा का आशीर्वाद सभी पर बना रहे और उनके आदर्श समाज को करुणा, समानता और समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देते रहें।

READ MORE – PM Narendra Modi Chhattisgarh Visit : प्रधानमंत्री मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा, राज्य को हजारों करोड़ की सौगात

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.