President Draupadi Murmu Chhattisgarh Visit LIVE  : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह में शामिल

President Draupadi Murmu Chhattisgarh Visit LIVE : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह में शामिल

President Draupadi Murmu Chhattisgarh Visit LIVE

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती कार्यक्रम में भाग लेने के लिए विशेष वायुसेना विमान से रायपुर पहुंचीं। एयरपोर्ट पर छत्तीसगढ़ी कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य से उनका स्वागत किया। इसके बाद वे सीधे विधानसभा परिसर पहुंचीं, जहां उन्होंने रजत जयंती वर्ष समारोह में भाग लिया।

read more – Stock Market : कारोबारी सप्ताह की धमाकेदार शुरुआत, शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी

इस मौके पर राष्ट्रपति ने विधानसभा परिसर में कदम्ब का पौधरोपण भी किया। उनके साथ राज्यपाल रामेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मौजूद रहे। विधानसभा में आयोजित समारोह में पक्ष-विपक्ष के सभी सदस्य भी उपस्थित थे। राष्ट्रपति मुर्मू विधायकों और मंत्रियों को संबोधित भी करेंगी। वे दोपहर 1 बजे तक रायपुर में रहेंगी।

President Draupadi Murmu Chhattisgarh Visit LIVE

राष्ट्रपति की यात्रा को देखते हुए रायपुर एयरपोर्ट पर आम यात्रियों के लिए व्यवस्था में बदलाव किया गया है। साथ ही, रिंग रोड 3 पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है और विधानसभा की ओर जाने वाली सड़क का उपयोग दोपहर 2 बजे के बाद करने की सलाह दी गई है।

राष्ट्रपति का पिछला दौरा

इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 25-26 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर आई थीं। 25 अक्टूबर को उन्होंने रायपुर स्थित एम्स अस्पताल और एनआईटी के दीक्षांत समारोह में भाग लिया था। 26 अक्टूबर को उन्होंने पुरी के तर्ज पर बने जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और फिर भिलाई जाकर आईआईटी के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं।

read more – Salman Khan Movie Sikandar Trailer : सलमान खान की ‘सिकंदर’ ने मचाया तहलका, ट्रेलर रिलीज के 14 घंटे में मिले 3.5 करोड़ व्यूज, फैंस बोले- “भाई बीस्ट मोड में है!”

Breaking News News and Politics क्राइम न्यूज राज्य खबर