spot_img
Thursday, October 16, 2025

Parole Extended : कारोबारी अनवर ढेबर की पैरोल अवधि बढ़ाई गई…! मां की तबियत खराब होने पर मिली सात दिन की राहत

रायपुर, 15 अक्टूबर।Parole Extended : चर्चित कारोबारी अनवर ढेबर की पैरोल अवधि चार दिन से बढ़ाकर अब सात दिन कर दी गई है। अनवर ढेबर...

Latest Posts

PRESIDENT DROUPADI MURMU VISIT TO RAIPUR : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज रायपुर दौरा, शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, ट्रैफिक पर असर!

PRESIDENT DROUPADI MURMU VISIT TO RAIPUR

रायपुर। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज एकदिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंच रही हैं। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर शहरभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। करीब 900 जवानों की तैनाती के साथ रायपुर की सुरक्षा व्यवस्था अभेद्य बना दी गई है। सुरक्षा की कमान खुद रायपुर रेंज के IG सहित वरिष्ठ IPS व IAS अधिकारी संभाल रहे हैं।

राष्ट्रपति के आगमन से ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित

राष्ट्रपति के काफिले (कारकेड) की आवाजाही को लेकर एयरपोर्ट से लेकर विधानसभा तक ट्रैफिक को पूरी तरह से रोका जाएगा। यह व्यवस्था सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक लागू रहेगी, जिससे कई प्रमुख सड़कों पर यातायात बाधित रहेगा।

PRESIDENT DROUPADI MURMU VISIT TO RAIPUR

किन-किन सड़कों पर रहेगा ट्रैफिक प्रतिबंध:
  • सेरीखेड़ी बायपास
  • मंदिरहसौद-आरंग मार्ग
  • बलौदाबाजार रोड
  • मोवा व आमासिवनी क्षेत्र के आसपास के मार्ग
  • नवा रायपुर स्टेडियम रोड
  • विधानसभा बायपास रोड – इन मार्गों पर बैरीकेडिंग कर ट्रैफिक को रोका जाएगा।
राष्ट्रपति का कारकेड तय करेगा 20.5 किमी की दूरी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का कारकेड 20.5 किलोमीटर की दूरी को करीब 25 मिनट में तय करेगा। इस दौरान सभी संबंधित मार्गों पर ट्रैफिक का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवधि में प्रभावित मार्गों पर अनावश्यक यात्रा से बचें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

PRESIDENT DROUPADI MURMU VISIT TO RAIPUR

राज्यपाल द्वार से सदन में प्रवेश
  • राष्ट्रपति राज्यपाल द्वार से विधानसभा सदन में प्रवेश करेंगी।
  • उनके साथ होंगे – राज्यपाल रमेन डेका, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, और संसदीय कार्य मंत्री।
  • यह राज्यपाल द्वार वर्ष में एक बार ही विशेष अवसर पर खुलता है, आमतौर पर बजट सत्र के दौरान राज्यपाल के अभिभाषण के समय।
सदन में 45 मिनट का कार्यक्रम
  • राष्ट्रपति करीब 45 मिनट तक विधानसभा में उपस्थित रहेंगी।
  • आसंदी स्थल पर राष्ट्रपति मुर्मू मध्य में, दाईं ओर स्पीकर डॉ. रमन सिंह और बाईं ओर राज्यपाल रमेन डेका विराजमान रहेंगे।
  • मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष अपनी-अपनी निर्धारित आसंदी पर बैठेंगे।

PRESIDENT DROUPADI MURMU VISIT TO RAIPUR

संबोधन का क्रम
  • विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत भाषण
  • राज्यपाल का संबोधन
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का वक्तव्य
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का मुख्य संबोधन
  • नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत द्वारा आभार प्रदर्शन
विशेष विमोचन और सम्मान
  • इस अवसर पर विधानसभा सचिवालय द्वारा प्रकाशित “सदस्य संदर्भ ग्रंथ” का विमोचन किया जाएगा।

  • राष्ट्रपति को समूचे सदन द्वारा औपचारिक सम्मान भी दिया जाएगा।

read more – Delhi Assembly Budget Session : दिल्ली विधानसभा में बजट सत्र का आगाज़, 26 मार्च तक वित्तीय और प्रशासनिक मुद्दों पर होगा मंथन, CAG रिपोर्ट भी होगी पेश

 

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.