Maharashtra News : महाराष्ट्र में फर्जी जन्म प्रमाणपत्र घोटाला, 9 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

Maharashtra News : महाराष्ट्र में फर्जी जन्म प्रमाणपत्र घोटाला, 9 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

Maharashtra News

लातूर। महाराष्ट्र के लातूर में अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के लिए फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनाने का मामला सामने आया है। जिसमे 9 आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी के तहत मामला दर्ज किया गया है। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक ये लोग नकली आधार कार्ड और फर्जी दस्तावेजों के जरिए खुद को भारतीय नागरिक दिखाने की कोशिश कर रहे थे।

read more – Holi-Juma Controversy : होली और जुमे के दिन 4 राज्यों में भड़की हिंसा, ASI की मौत

बता दें कि इस घोटाले में 9 आरोपी पकड़े गए हैं, जो सभी बांग्लादेश के नागरिक हैं और अवैध रूप से महाराष्ट्र में रह रहे थे। ये लोग नकली दस्तावेजों के आधार पर भारत में जन्मे होने का दावा कर रहे थे, ताकि उन्हें नागरिकता और सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। वहीं इससे पहले भी मालेगांव, अमरावती, जालना और संभाजीनगर में इसी तरह के मामलों का खुलासा हो चुका है। सवाल उठता है – आखिर यह रैकेट कब से चल रहा है और इसके पीछे कौन हैं?

Maharashtra News

आरोपियों के नाम:
  • मदार युसुफ पठान
  • अनीरूनीसा मोहम्मद
  • फैमुन्बी अय्युब मणियार
  • शाहिदा शौकत कुरेशी
  • फरहीन तौसीफ कुरेशी
  • हुसैन गफूर शेख
  • नाजेरा अब्दुल खुदुस
  • रुखसार मोसीन कुरेशी
  • मुस्तफा महेबूब

बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने इस घोटाले का खुलासा किया और सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की। इससे पहले मालेगांव, अमरावती, जालना और संभाजीनगर में भी इसी तरह के फर्जीवाड़े सामने आ चुके हैं। सरकार ने जांच के आदेश दे दिए हैं और अवैध घुसपैठ रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की बात कही है।

read more – SUNITA WILLIAMS TO RETURN HOME : सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की घर वापसी का रास्ता साफ, NASA और SpaceX ने Crew-10 मिशन किया लॉन्च

Breaking News National News and Politics