CG News: गृहमंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन! बढ़ते अपराधों को लेकर युवा कांग्रेस ने खोला मोर्चा

CG News: गृहमंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन! बढ़ते अपराधों को लेकर युवा कांग्रेस ने खोला मोर्चा

रायपुर. प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर युवा कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है, शहर के बूढ़ातालाब धरना स्थल में प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन किया गया, इस दौरान जमकर नारे बाजी की गई और पुलिस के साथ झुमाझटकी भी हुई.

गृहमंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन! बढ़ते अपराधों को लेकर युवा कांग्रेस ने खोला मोर्चा

युवा कांग्रेस से विनोद कश्यप ने बताया कि छत्तीसगढ़ में लगातार अपराध बढ़ रही है, बीजेपी सरकार इसे अंकुश नहीं लगा पा रही, जिसके विरोध में हम युवा कांग्रेस ने आज गृह मंत्री विजय शर्मा की पुतला दहन किया है, वही युवाओं ने गृहमंत्री मुर्दाबाद के नारे भी लगाए.

इसे भी देखे – कोयलीबेड़ा नक्सली मुठभेड़ की जांच के लिए कांग्रेस ने बनाई समिति, 3 दिन के भीतर देंगे रिपोर्ट

News and Politics राज्य खबर