Raipur Nagar Nigam : रायपुर नगर निगम का बड़ा दिन, आज चुना जाएगा रायपुर नगर निगम का नया सभापति, आज होगा खुलासा

Raipur Nagar Nigam : रायपुर नगर निगम का बड़ा दिन, आज चुना जाएगा रायपुर नगर निगम का नया सभापति, आज होगा खुलासा

Raipur Nagar Nigam

रायपुर। राजधानी रायपुर के नगर निगम में नए सभापति का आज चयन किया जायेगा। सूत्रों के मुताबिक भाजपा के वरिष्ठ पार्षद सूर्यकांत राठौर का नाम सभापति पद के लिए लगभग तय माना जा रहा है। चुनाव से पहले सुबह 10:30 बजे भाजपा पार्षदों की बैठक होगी, जिसमें पर्यवेक्षक धरमलाल कौशिक उनके नाम की औपचारिक घोषणा करेंगे।

महत्वपूर्ण बिंदु:
  • तीन नामों का पैनल: सूर्यकांत राठौर, मनोज वर्मा, सरिता दुबे
  • सूर्यकांत राठौर: पांचवीं बार चुनाव जीतकर आए, निगम में नेता प्रतिपक्ष और कई अहम जिम्मेदारियां संभाली
  • भाजपा का बहुमत:
    कुल पार्षद – 70
    भाजपा – 61
    कांग्रेस – 7
    निर्दलीय – 2 (एक भाजपा में शामिल)

Raipur Nagar Nigam

चुनाव प्रक्रिया:
  • 12:00 – 12:45 बजे: नामांकन जमा
  • 12:45 – 1:00 बजे: नामांकन पत्रों की जांच
  • 1:00 – 1:30 बजे: नाम वापसी
  • 1:30 – 3:00 बजे: मतदान (यदि आवश्यक हुआ)
  • मतदान के तुरंत बाद: मतगणना और परिणाम की घोषणा

बता दें कि भाजपा के पूर्ण बहुमत के चलते विपक्ष की ओर से कोई नामांकन नहीं भरा जाएगा। ऐसे में सूर्यकांत राठौर का निर्विरोध सभापति बनना लगभग तय माना जा रहा है।

read more – SpaceX Starship crash : एलन मस्क के सपनों को झटका, स्टारशिप लॉन्च के तुरंत बाद नष्ट, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Breaking News News and Politics क्राइम न्यूज राज्य खबर