spot_img
Monday, October 20, 2025

Bihar Assembly Elections : राघोपुर से तेजस्वी यादव…! RJD ने जारी की 143 उम्मीदवारों की लिस्ट…यहां देखें जंबो List

पटना, 20 अक्टूबर। Bihar Assembly Elections : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो चुकी है। इसी बीच राष्ट्रीय जनता दल...

Latest Posts

Glacier Outburst : चमोली हिमस्खलन, 57 मजदूर फंसे, 32 रेस्क्यू, ITBP अभियान जारी, बर्फबारी बाधा, सीएम धामी ने लिया जायजा

Glacier Outburst

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले के माणा गांव में शुक्रवार सुबह लगभग 11:00 बजे ग्लेशियर टूटने से भारी हिमस्खलन हुआ, जिसमें सीमा सड़क संगठन (BRO) के कैंप में 57 मजदूर दब गए थे। अब तक 32 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है, जबकि शेष 25 मजदूरों की तलाश जारी है।

read more – Mayor Son Celebrated Birthday : महापौर मीनल चौबे के बेटे ने ट्रैफिक रोककर मनाया जन्मदिन, वीडियो वायरल! सख्त चेतावनी के बावजूद उल्लंघन…..

बचाव कार्यों में भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP), सेना और BRO की टीमें शामिल हैं। भारी बर्फबारी और प्रतिकूल मौसम के कारण शुक्रवार शाम को ITBP ने अस्थायी रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया था, लेकिन मौसम में सुधार होते ही शनिवार सुबह से पुनः बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

Glacier Outburst

वहीं मौसम विभाग ने चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी का रेड अलर्ट जारी किया है। शनिवार को चमोली जिले में कक्षा एक से आठवीं तक के सभी सरकारी और अर्द्ध सरकारी विद्यालय बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बचाव कार्यों की समीक्षा के लिए राज्य आपदा परिचालन केंद्र का दौरा किया और अधिकारियों को फंसे हुए श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिए हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए हैं। मौसम अनुकूल रहने पर मुख्यमंत्री धामी शनिवार को माणा गांव में ग्राउंड जीरो पर जाकर स्थिति का जायजा लेने की योजना बना रहे हैं।

Glacier Outburst

बद्रीनाथ धाम और आसपास के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। बद्रीनाथ धाम में लगभग दो फीट और हेमकुंड साहिब में तीन फीट तक ताज़ी बर्फ जमा हो चुकी है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक होने पर ही यात्रा करने की अपील की है।

बता दें कि बचाव दल प्रतिकूल मौसम और भारी बर्फबारी के बावजूद फंसे हुए मजदूरों को सुरक्षित निकालने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। सभी संबंधित एजेंसियाँ स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए हैं और मौसम में सुधार होते ही बचाव कार्यों को तेज किया जाएगा।

read more – BSF BANGLADESH BORDER : भारत-बांग्लादेश सीमा पर तनावपूर्ण मुठभेड़, BSF जवान और एक घुसपैठिया घायल

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.