CG Naxal News
बस्तर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में नक्सल संगठन पर लगातार दबाव बढ़ रहा है। एक ओर जहां सुरक्षाबलों की प्रभावी कार्रवाई से नक्सली कमजोर हो रहे हैं, तो दूसरी ओर संगठन छोड़ने वालों की संख्या में भी लगातार वृद्धि हो रही है।
इसी कड़ी में, बीजापुर जिले में 9 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, जिनमें 4 इनामी नक्सली भी शामिल हैं। इन चारों पर कुल 23 लाख रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस और प्रशासन के लगातार प्रयासों से नक्सली मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।
सुरक्षाबलों की लगातार कार्रवाई से कमजोर पड़ रहा नक्सल संगठन
बस्तर में सुरक्षा बलों की रणनीतिक कार्रवाई और सरकार की पुनर्वास नीति के कारण कई नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं। इससे संगठन के अंदर डर और असंतोष बढ़ रहा है।
सरेंडर करने वालों को पुनर्वास का लाभ
सरेंडर करने वाले नक्सलियों को सरकार की पुनर्वास नीति के तहत सहायता दी जाएगी। प्रशासन का कहना है कि हिंसा का रास्ता छोड़ने वालों को शिक्षा, रोजगार और पुनर्वास का अवसर दिया जाएगा।
read more – IND vs NZ : BCCI की रणनीति, शुभमन गिल की कप्तानी से क्या बदलेगा भारत का गेम प्लान?