US India Illegal Immigrants Deportation
नई दिल्ली। अमेरिका अपने यहां मौजूद अवैध प्रवासियों को उनके देश जबरन भेज रहा है। इसी कड़ी में आज तीसरा बैच 16 फरवरी रात 10 बजे आएगा। इसमें 157 अप्रवासी भारतीय होंगे। इससे पहले 116 और भारतीयों को लेकर अमेरिकी एयरफोर्स का विमान ग्लोबमास्टर शनिवार देर रात 11.30 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरा।
इस क्रम में पहला बैच 5 फरवरी को 104 अप्रवासी भारतीयों को जबरन लौटाया गया था। इनमें बच्चों को छोड़कर महिलाओं-पुरुषों को हथकड़ियों और बेड़ियों में जकड़कर लाया गया था।
US India Illegal Immigrants Deportation
इस तरह अब तक 220 अवैध अप्रवासी भारतीयों को भारत भेजा जा चुका है। आज रविवार रात आने वाले बैच के साथ ही अवैध अप्रवासियों के लौटने वालों की संख्या 377 हो जाएगी। शनिवार को जबरन वापस भेजे गए लोगों में पंजाब से 65, हरियाणा से 33, गुजरात से 8, उत्तर प्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र और राजस्थान से 2-2 और हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। इनमें अधिकांश 18 से 30 साल की उम्र के हैं।
पहले बैच को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सवाल किए थे कि जब सबसे ज्यादा 33-33 लोग हरियाणा और गुजरात के थे तो विमान को अहमदाबाद या अंबाला की जगह पंजाब क्यों उतारा गया?। हालांकि इस बैच में सबसे ज्यादा पंजाबियों को लौटाया गया।
PANCHAYAT ELECTIONS 2025 : पंचायत चुनाव 2025 लोकतंत्र के महापर्व में कल होगा मतदान!